{"_id":"5942e45b4f1c1be52a8b4863","slug":"chandigarh-bcom-admission-chandigarh-collages-admissions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम की 70 सीटों पर आवेदन आए 8697, 25 जून को मेरिट लिस्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीकॉम की 70 सीटों पर आवेदन आए 8697, 25 जून को मेरिट लिस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू में इवनिंग स्टडीज डिपार्टमेंट की ओर से चल रहे बीकॉम का विद्यार्थियों में काफी क्रेज है। सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रक्रिया के बाद भी बीकॉम की 70 सीटों के लिए 8697 आवेदन आए हैं। इसमें हर सीट के लिए औसतन 125 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है।
कोर्स कोआर्डिनेटर प्रोफेसर मीना शर्मा ने बताया कि बीकॉम में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स जिन्होंने फार्म दिया हे वह 16 जून तक एसबीआई ब्रांच में चालान की फीस जमा करा सकते हैं। बीकॉम के डाक्यूमेंट जमा कराने की अंतिम तिथि 20 जून है। इसकी मेरिट लिस्ट 25 जून को प्रदर्शित की जाएगी।
वहीं एक दिन स्टूडेंट्स को किसी प्रकार की समस्या होने पर आपत्ति दाखिल कराने का समय दिया जाएगा। काउंसलिंग का शेड्यूल 27 जून को जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स की काउंसलिंग 30 जून से 3 जुलाई तक की जाएगी। पीयू डीपीआर रेनुका बी सालवन ने बताया कि इवनिंग डिपार्टमेंट में पीयू में हमेशा स्टूडेंट्स का क्रेज रहता है। इस बार भी स्टूडेंट्स ने 70 सीटों के लिए अप्लाई किया है।