फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Admission,entry-level class admission recommendations

एंट्री लेवल क्लास में एडमिशन के लिए खूब लग रही सिफारिशें

Mon, 23 Jan 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Admission,entry-level class admission recommendations
- फोटो : File Photo
इन दिनों स्कूलों में एंट्री लेवल पर एडमिशन का दौर चल रहा है। हर कोई अपने बच्चे को नामी स्कूल में पढ़ाने का सपना देखता है। इसलिए हर तरह की जुगत लड़ाने से पीछे नहीं हट रहा। प्रशासन के अधिकारियों को एडमिशन के लिए सिफारिशें की खूब कॉल आ रही हैं। 
विज्ञापन


प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कई बार तो फोन उठाने में भी सोचना पड़ता है। लोगों को बड़ी मुश्किल से समझाना पड़ रहा है। अधिकारी ही नहीं उनके पर्सनल स्टाफ केपास भी इस तरह की कॉल खूब आ रही हैं। सेक्रेटेरिएट में अधिकारियों का पर्सनल स्टाफ भी इससे त्रस्त है। एंट्री लेवल की क्लास में एडमिशन के लिए इन दिनों स्कूलों में ड्रा हो रहे हैं। कुछ स्कूलों में हो चुके हैं तो कुछ में होने बाकी हैं।
विज्ञापन


एक-एक सीट के लिए 10-10 आवेदन आए हुए हैं। कंपटीशन ज्यादा होने के कारण लोग शॉर्टकट और पीछे से एंट्री के रास्ते तलाश रहे हैं। प्रमुख कान्वेंट स्कूलों और निजी स्कूलों में एडमिशन ड्रा हो भी चुके हैं। जिन अभिभावकों के बच्चों का नाम ड्रा में नहीं आया है। अब उन्हें गवर्नमेंट और दूसरे निजी स्कूलों का विकल्प ही बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed