{"_id":"5f8694cf8ebc3e7503113a08","slug":"chandigarh-administration-not-in-favour-to-open-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 15 अक्तूबर से नहीं खुलेंगे 8वीं कक्षा तक के स्कूल, सर्वे के बाद लिया गया फैसला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ में 15 अक्तूबर से नहीं खुलेंगे 8वीं कक्षा तक के स्कूल, सर्वे के बाद लिया गया फैसला
Wed, 14 Oct 2020 11:34 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब-हरियाणा सरकार ने भले ही 15 अक्तूबर से स्कूल खोलने का फैसला ले लिया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, अन्य कक्षाओं के लिए चंडीगढ़ में 15 अक्तूबर से स्कूल नहीं खुलेंगे। यूटी के सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल रहे हैं, लेकिन अन्य कक्षाओं के लिए स्कूल 30 अक्तूबर तक बंद रहेंगे।
आधिकारिक फैसला अगले एक-दो दिनों में लिया जाएगा। यह फैसला शिक्षा विभाग की ओर से अभिभावकों के बीच कराए गए सर्वे के बाद लिया गया है। विभाग के सर्वे में ज्यादातर अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की बात कही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को 30 अक्तूबर तक बंद रखने का फैसला लिया है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने विभिन्न शर्तों के साथ 15 अक्तूबर से स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, इसका आखिरी फैसला राज्य व यूटी सरकार पर छोड़ दिया है।