फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh administration instructions for private school on aadhar card enrollment

प्राइवेट स्कूलों के लिए प्रशासन के सख्त निर्देश, फॉलो करना जरूरी

Mon, 12 Sep 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 Sep 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
chandigarh administration instructions for private school on aadhar card enrollment
चंडीगढ़ प्रशासन अधिकारियों की स्कूलों के साथ मीटिंग - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के सभी  प्राइवेट, एडिड और अन्य स्कूलों के लिए यूटी प्रशासन ने बेहद सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिन्हें फॉलो करना जरूरी है। दरअसल, प्रशासन ने 25 सितंबर तक सभी बच्चों के आधार कार्ड एनरोलमेंट करने का लक्ष्य यूटी प्रशासन ने तय किया है। केंद्र सरकार के निर्देश पर प्राइवेट स्कूलों को इस संबंध में सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार और यूटी प्रशासन की ओर से स्कूली बच्चों को दी जाने वाली सभी स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ आधार कार्ड एनरोलमेंट वाले स्टूडेंट्स को ही दिया जाएगा। यूटी प्रशासन ने स्कूलों में 100 फीसदी आधार कार्ड एनरोलमेंट के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा स्कूली बच्चों के आधार कार्ड एनरोलमेंट को लेकर चिट्ठी के बाद सोमवार यूटी शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह और सभी प्राइवेट,एडेड,नवोदय और केवी के प्रिंसिपल के साथ यूटी सचिवालय में मीटिंग बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में तय की गई बैठक में एडवाइजर परिमल राय खुद पहुंचे। डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन(डीएसई) रूबिंदरजीत सिंह बराड़ और डिप्टी डायरेक्टर चंचल सिंह भी बैठक में मौजूद थे। शिक्षा सचिव ने सभी प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल से आधार कार्ड एनरोलमेंट की जानकारी भी मांगी। कुछ स्कूल इस बारे में कोई जबाव नहीं दे सके।

आधार कार्ड बनाने को स्पेशल कैंप लगेंगे

chandigarh administration instructions for private school on aadhar card enrollment
आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी महिलाओं की लंबी लाइन - फोटो : Reuters
सर्वजीत सिंह ने बैठक में कहा कि सभी स्कूलों में आधार कार्ड बनाने के लिए स्पेशल कैंप आयोजित किए जाएंगे। शहर के विभिन्न संपर्क सेंटर में लगी मशीनो को ही स्कूलों में भेजा जाएगा। एडवाइजर ने कहा कि स्कूल में आधार कार्ड बनाने का मकसद बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखना है।

उन्होंने कहा कि सितंबर अंत तक हर हाल में आधार कार्ड एनरोलमेंट का काम पूरा किया जाना चाहिए। आधार कार्ड एनरोलमेंट बनाने के लिए यूटी प्रशासन 14 सितंबर को ट्रेनिंग भी देगा। डीएसई बराड़ ने कहा कि केंद्र सरकार अब सभी स्कीमों की राशि सीधे स्टूडेंट्स के बैंक खातों में भेजेगी,जिसके लिए आधार लिंक होना जरुरी है।

स्कूलों के मशीन खरीदने का सुझाव दिया
प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल की मीटिंग में यूटी प्रशासन के अधिकारियों ने स्कूलों को अपने स्तर पर मशीन खरीदने का सुझाव भी दिया। लेकिन कई प्रिंसिपल ने सुझाव पर असहमति जाहिर की। आधार कार्ड मशीन की कीमत 60 हजार है।

अधिकारियों ने तर्क दिया कि हर साल नए स्टूडेंट्स का आधार कार्ड बनाने के साथ हर पांच और फ्रि 15-16 साल की उम्र में आधार कार्ड अपग्रेड करना होगा। स्कूलों को आधार कार्ड बनाने का 35 से 40 रुपये प्रति स्टूडेंट और अपग्रेड करने पर 20 रुपये केंद्र सरकार की ओर से दिया जाता है। इस प्रस्ताव पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका।

शहर के सभी स्कूलों को प्रत्येक स्टूडेंट का आधार कार्ड एनरोलमेंट के निर्देश दिए गए हैं। यूटी प्रशासन इस काम पर पूरा सहयोग करेगा। स्कूल प्रिंसिपल ने भी प्रशासन के इस प्रोजेक्ट में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। सितंबर अंत तक प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा।
- सर्वजीत सिंह, शिक्षा सचिव यूटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed