{"_id":"596123e34f1c1baa278b478c","slug":"chandigarh-11th-class-admission-second-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं दाखिला: दूसरी काउंसलिंग के लिए 14 तक करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
11वीं दाखिला: दूसरी काउंसलिंग के लिए 14 तक करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11वीं के दाखिले के लिए चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से दूसरी काउंसलिंग की जाएगी। इसके लिए 14 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से पहली काउंसिलंग की प्रक्रिया 14 जुलाई को पूरी कर ली जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से अब सभी खाली सीटों का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। इसके दाखिले की दूसरी कॉमन मेरिट लिस्ट 21 जुलाई को जारी की जाएगी। इसमें जिन विद्यार्थियों का पहली काउंसलिंग में दाखिला नहीं हुआ, उन्हें दूसरी काउंसलिंग में दाखिला मिल सकता है।
आर्ट्स के लिए भरी जाएंगी सीटें
शहर के 44 सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइंस, आर्ट्स और वोकेशनल की सीटों के लिए दाखिले होंगे। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से सेंट्रलाइज एडमिशन की प्रक्रिया है। इसमें एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को खाली सीटों पर दाखिला लेने के लिए बुलाया जाता है।
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से 11 जुलाई तक सीटों की जानकारी इकट्ठी कर वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के डीएसई रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि दाखिले की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। चंडीगढ़ में 11वीं के दाखिले के लिए 17 हजार स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है। वहीं 11, 200 कुल सीटों पर दाखिला होना है। इसमें दूसरी काउंसलिंग में यह दाखिला मिलेगा।