फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh 11th class admission, second counseling

11वीं दाखिला: दूसरी काउंसलिंग के लिए 14 तक करें आवेदन

Sun, 09 Jul 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Jul 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
chandigarh 11th class admission, second counseling
- फोटो : File Photo
11वीं के दाखिले के लिए चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से दूसरी काउंसलिंग की जाएगी। इसके लिए 14 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से पहली काउंसिलंग की प्रक्रिया 14 जुलाई को पूरी कर ली जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से अब सभी खाली सीटों का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। इसके दाखिले की दूसरी कॉमन मेरिट लिस्ट 21 जुलाई को जारी की जाएगी। इसमें जिन विद्यार्थियों का पहली काउंसलिंग में दाखिला नहीं हुआ, उन्हें दूसरी काउंसलिंग में दाखिला मिल सकता है।
विज्ञापन


आर्ट्स के लिए भरी जाएंगी सीटें
शहर के 44 सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइंस, आर्ट्स और वोकेशनल की सीटों के लिए दाखिले होंगे। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से सेंट्रलाइज एडमिशन की प्रक्रिया है। इसमें एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को खाली सीटों पर दाखिला लेने के लिए बुलाया जाता है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से 11 जुलाई तक सीटों की जानकारी इकट्ठी कर वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के डीएसई रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि दाखिले की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। चंडीगढ़ में 11वीं के दाखिले के लिए 17 हजार स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है। वहीं 11, 200 कुल सीटों पर दाखिला होना है। इसमें दूसरी काउंसलिंग में यह दाखिला मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed