{"_id":"574f2f544f1c1b1f5c10919d","slug":"cet-exam-in-pu-pu-fell-in-planning-for-jam-handling","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 हजार छात्रों ने दिया सीईटी, जाम से निपटने में पीयू फेल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
13 हजार छात्रों ने दिया सीईटी, जाम से निपटने में पीयू फेल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
पीयू में परीक्ष्ाा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू के विभिन्न अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए हुई परीक्षा में 13 हजार विद्यार्थी बैठे, जाम से निपटने में पीयू की प्लानिंग फेल। दरअसल पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और शहर के विभिन्न कॉलेजों में बुधवार को पीयू कैंपस के विभिन्न अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) आयोजित किया गया।
विज्ञापन
हर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में परीक्षा के लिए 50 सेंटर बनाए गए थे। जाम से बचने के लिए पीयू ने पहली बार कॉलेज और यूनिवर्सिटी में परीक्षा के लिए अलग-अलग समय तय किया था। मगर पीयू की प्लानिंग फिर भी फेल रही। शहर में कई जगह तो जाम लगा ही पीयू के बाहर ही लाइट प्वाइंट पर लंबा जाम लगा।
विज्ञापन
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीओई) प्रो. परविंदर सिंह ने बताया कि सीईटी के लिए कुल 16,669 स्टूडेंट ने आवेदन किया था। परीक्षा में 84 फीसदी अभ्यर्थी अपीयर हुए। पीयू के बैचलर ऑफ फिजिक्स कोर्स में दाखिले के लिए सबसे अधिक 13,704, केमिस्ट्री में 13678, बायोलॉजी में 7023 और गणित के लिए 7238 स्टूडेंट अपीयर हुए।
विज्ञापन
पिछले साल से 11 फीसदी अधिक हुए अपीयर
पीयू सीईटी में पिछले साल के मुकाबले इस बार सीईटी देने वालों की संख्या में 11.6 फीसदी इजाफा हुआ है। 2015 में 14964 और इस बार 16669 स्टूडेंट ने परीक्षा दी है। प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार ओपन कैटेगरी की 404 सीटों पर इस साल दाखिला दिया जाएगा।
जाम से बचने को तैयार किया था रूट मैप
पीयू कैंपस में हर साल सीईटी परीक्षा के दौरान जाम की स्थिति बन जाती थी। पूरे कैंपस में ट्रैफिक सिस्टम गड़बड़ा जाता था। इस दिक्कत बचने के लिए इस बार पीयू प्रशासन ने नया रूट मैप तैयार किया था। इस बार परीक्षा के लिए शहर के कॉलेजों में भी एग्जाम सेंटर बनाए गए। कॉलेज और पीयू कैंपस में परीक्षा का समय भी अलग रखा गया। कई दिन से पीयू सिक्योरिटी गार्ड को ट्रेनिंग दी गई थी।