फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   central university admission notification released, apply online soon

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिल के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन अप्लाई कीजिए

Wed, 22 Mar 2017 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Mar 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
central university admission notification released, apply online soon
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : amar ujala
स्टूडेंट्स के लिए बड़े काम की खबर। देश के दस केंद्रीय विश्वविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए 20 मार्च से ऑन लाइन फार्म भरे जाने शुरू हो गए। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। विवि में यूजी, पीजी, एमफिल तथा पीएचडी सहित 47 कोर्सिज की प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन


विवि में इस बार पांच नए कोर्सिज को शामिल किया गया है। इन सभी के फार्म भरे जाने की अंतिम तारीख 14 अप्रैल है। प्रवेश परीक्षा के लिए हरियाणा में पांच सेंटर बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 5 मई को एडमिट कार्ड डाल दिए जाएंगे। इसके बाद 17 और 18 मई को हरियाणा सहित पूरे देश में 70 सेंटर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


ये होंगे नए कोर्सिज शुरू
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में इस बार पांच नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। इनमें पीएचडी-कॉमर्स, पीएचडी-लॉ, पीएचडी-स्टैटिक्स, बीएड तथा एमएड को शामिल किया गया है। तीनों पीएचडी कोर्स की चार-चार सीटें हैं जबकि बीएड की 100 तथा एमएड की 50सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed