{"_id":"5bdad1f0bdec2269377f7743","slug":"center-in-chandigarh-to-make-carrier-in-civil-aviation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल एविएशन में कैरियर बनाना चाहते हैं, तो अब देश में भटकने की जरूरत नहीं, चंडीगढ़ आएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सिविल एविएशन में कैरियर बनाना चाहते हैं, तो अब देश में भटकने की जरूरत नहीं, चंडीगढ़ आएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 01 Nov 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
air flight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर युवा विमानन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो भटकने की जरूरत नहीं है क्योंकि चंडीगढ़ में देश का पहला विमानन बहु कौशल केंद्र खुल गया है। यह छात्रों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार दिलाने का दावा कर रहा है। यहां पर अब तक 350 छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सेंटर का दावा है कि इनमें से लगभग 280 छात्रों को रोजगार मिला है। इस कौशल विकास केंद्र ने अगले तीन सालों में 2400 युवाओं को प्रशिक्षित करने का प्लान तैयार किया है। इससे विमानन क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले सैकड़ों छात्रों को उड़ान मिल सकेगी।
बीती 28 फरवरी को चंडीगढ़ के पुराने एयरपोर्ट भवन में देश का पहला एविएशन बहु कौशल प्रशिक्षण केंद्र खोला गया था। इस केंद्र की स्थापना भारत के एयरोस्पेस एंड एविएशन सेक्टर स्किल काउंसिल के समर्थन तथा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम से सहयोग से किया गया था। इसका उद्घाटन तत्कालीन केंद्रीय उड्डयन मंत्री पी. गणपति राजू और स्थानीय सांसद किरण खेर ने किया था। सेंटर का प्रमुख उद्देश्य विमानन के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले युवकों और युवतियों को मुफ्त में प्रशिक्षण देकर नौकरी दिलवाने में मदद करना है।
इन शहरों में मिलेगा रोजगार
अभी तक संस्थान की ओर से बर्ड अकादमी के 6 बैचों के तकरीबन 350 छात्र और छात्राओं को विमान संबंधी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। संस्थान का दावा है कि यहां से प्रशिक्षित युवाओं में करीब 280 को रोजगार से भी जोड़ा जा चुका है। इन्हें चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली सहित अन्य कई शहरों में रोजगार दिलाने में मदद की जा रही है।
विज्ञापन
इन कोर्सेज का मिल रहा प्रशिक्षण
बताया जाता है कि प्रशिक्षण के बाद बर्ड अकादमी और एनएसडीसी द्वारा प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यहां पर एयर लाइन कस्टर सर्विस, एयर लाइन कार्गो सहायक, एयर लाइन सिक्योरिटी, रैंप, एक्सरे क्वालिटी, एयर लाइन एजेंट सहित ऐसे तमाम कोर्स विमानन के कोेर्सेज का प्रशिक्षण दिया जाता है।