फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBSE release compartment exam schedule and timings

सीबीएसई कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए लेट फीस के साथ होगा आवेदन, परीक्षा की तारीख-टाइमिंग देखें

Tue, 04 Jun 2019 10:48 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 04 Jun 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
CBSE release compartment exam schedule and timings
फाइल फोटो
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षाओं की शुरुआत 2 जुलाई से होगी। वहीं लेट फीस के साथ आवेदन करना होगा। 10वीं की परीक्षाएं 2 से 10 जुलाई तक चलेंगी और 12वीं के सभी विषयों की परीक्षा एक ही दिन होंगी। यह परीक्षा भी 2 जुलाई को ही होगी।
विज्ञापन


परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र दिया जाएगा। सीबीएसई ने एक नोटिफिकेशन के माध्यम से कंपार्टमेंट एग्जाम की डेटशीट जारी की है। इसके हिसाब से रेगुलर विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा 30 जून तक संपन्न कराने होंगे। प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल 5 जुलाई को होंगे।
विज्ञापन


लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि कल
10वीं और 12वीं की परीक्षा में कंपार्टमेंट आने वाले जो विद्यार्थी फॉर्म भरने में अभी तक चूक गए हैं, अब उन्हें फीस के साथ 5000 रुपए लेट फीस भी जमा करानी होगी। 5 जून आवेदन का आखिरी दिन है। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले विद्यार्थियों को अपने स्कूल में ही जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं का यह रहेगा टाइम टेबल

2 जुलाई- साइंस
3 जुलाई- इंडियन म्यूजिक वोकल व अंग्रेजी
5 जुलाई- गणित
6 जुलाई- होम साइंस व संस्कृत
9 जुलाई- हिंदी कोर्स समेत 19 क्षेत्रीय भाषाएं, फाउंडेशन ऑफ आईटी, इंडोक्शन टू टूरिज्म
10 जुलाई- सोशल साइंस

10वीं और 12वीं में 3624 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट
कक्षा      -     विद्यार्थी
10वीं     -    2247
12वीं     -    1377
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed