फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBSE Launched Mobile App for Question Papers Security

सख्ती: अब मोबाइल एप से पेपरों की निगरानी करेगा सीबीएसई, सेंटर से भेजनी होगी फोटो

Wed, 13 Feb 2019 12:11 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 13 Feb 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
CBSE Launched Mobile App for Question Papers Security
cbse board
सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सिक्योरिटी एप लांच किया है। इस एप के जरिए परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक सीबीएसई को पल पल की जानकारी देंगे कि पेपर सुरक्षित हैं। यही नहीं पेपर पहुंचते ही व्यवस्थापक को पेपर बंडल की फोटो करके एप के जरिए सीबीएसई को भेजना होगा। मालूम हो कि हर बार सीबीएसई प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों को भेजता है। प्रश्नपत्र पहुंचने के कुछ देर बाद व्यवस्थापक इसकी सूचना संबंधित कार्यालय को भेजते हैं। इस व्यवस्था में कुछ देरी भी हो सकती है। इसी को ध्यान में रखकर एप लांच किया गया है।
विज्ञापन


सीबीएसई फोटो से पहचान लेगा बंडल कहीं खुला तो नहीं
दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। बोर्ड द्वारा किए गए इस बदलाव से पेपर लीक होने व किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने की कोई टेंशन नहीं रहेगी। चंडीगढ़ के बने सभी परीक्षा केंद्रों के सुप्रिटेंडेंट के साथ सीबीएसई बोर्ड द्वारा सोमवार को एक वर्कशॉप भी लगाई गई थी। जिसमें सभी सुप्रिटेंडेंट्स को बताया गया था कि किस प्रकार एप का इस्तेमाल करना है। अब हर कदम की जानकारी एप पर डालनी होगी। अगर बंडल खुला तो सीबीएसई फोटो से ही पहचान लेगा। गौरतलब है कि पिछले वर्षों में पेपर लीक होने के कई मामले सामने आए थे। इसलिए बोर्ड द्वारा उसी को ध्यान में रखते हुए पेपर्स की सुरक्षा को लेकर इस सिक्योरिटी एप की मदद ली है।
विज्ञापन


ऐसे काम करेगा ये एप
सीबीएसई बोर्ड द्वारा शहर के सभी परीक्षा केंद्रों की सुपरिंटेंडेंट को एक एप से जोड़ा गया है। जो परीक्षा शुरू होने से लेकर परीक्षा खत्म होने की हर जानकारी इस एप के जरिए बोर्ड को देंगी। इसमें प्रश्न पत्रों का बंडल प्राप्ल होने से लेकर उन्हें सील मुक्त करने तक की सारी जानकारी फोटो सहित उस एप पर भेजी जाएगी। बोर्ड परीक्षा के दौरान सैक्टर-18 के गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल को भी सेंटर बनाया गया है। जिसके चलते स्कूल की प्रिंसिपल राजबाला इस सेंटर की सुपरिंटेंडेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट्स ये भी रखें ध्यान
-परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों को घड़ी पहनकर आना सख्त मना है।
-परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण लाना मना है।
-सभी छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ पेन ट्रांसपेरेंट पाउच में लाने होंगे।
-परीक्षा केंद्र में मौजूद स्टाफ को भी अपने आईकार्ड लगाकर रखना होगा।
-इस बार सीबीएसई ने दसवीं व बारहवीं की परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड में कुछ कोड भी लिखे गए हैं।

इस बार सीबीएसई की तरफ से कुछ बदलाव किए गए हैं। सारी जानकारी अब एप के माध्यम से देनी है।
- राजबाला, प्रिंसिपल, जीजीएमएसएसएस-18
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed