फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cbse going to start 10th class board exam from session 2018

CBSE बोर्ड के 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए बड़े काम की खबर, देखिए

Fri, 03 Feb 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Feb 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
cbse going to start 10th class board exam from session 2018
एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई बोर्ड के 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए बड़े काम की खबर। एक नया नियम जारी किया गया है, जो इस नए सेशन से लागू हो जाएगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा मार्च 2018 से शुरू होगी।
विज्ञापन


सीबीएसई ने ड्यूल स्कीम को खत्म कर दिया है। अब सीबीएसई से एफिलिएटेड सभी स्कूलों में स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा में शामिल होना होगा। 2017-18 सत्र के लिए सीबीएसई ने सभी स्कूल हेड को नई गाइललाइंस जारी कर दी हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई चेयरमैन आरके चतुर्वेदी ने 10वीं बोर्ड के नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। जानकारी अनुसार 10वीं बोर्ड परीक्षा में ग्रेडिंग सिस्टम की जगह स्टूडेंट्स को अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करना होगा नए नियम का पालन

cbse going to start 10th class board exam from session 2018
एडमिशन
मार्च 2018 में होने वाली वार्षिक परीक्षा 80 अंकों की होगी। 20 अंक इंटरनल असेसमेंट के होंगे। लेकिन इन अंकों को स्कूल टीचर मनमाने ढंग से नहीं दे सकेंगे।

स्टूडेंट को 20 अंक के लिए हाउस टेस्ट(10) नोटबुक असेसमेंट(5) और सब्जेक्ट एक्टिविटी (प्रैक्टिकल लैब ) के (5) अंक निर्धारित कर दिए हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रत्येक विषय में 80 का 33 फीसदी अंक पाने वाला स्टूडेंट ही पास माना जाएगा।

स्कूल हेड को जारी निर्देशों में सीबीएसई की ओर से अब स्कूलों को प्रैक्टिकल टेस्ट के लिए नए मापदंडों को पूरी तरह से फालो करना होगा। गणित और लैंग्वेज जैसे विषयों के लिए भी लैब में प्रेक्टिकल जरूरी कर दिया गया है।  सीबीएसई ने 6 से 9वीं क्लास की असेसमेंट स्कीम के बारे में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed