फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBSE 12 Result 2020 Declared: CBSE Declared 12th Class Exam Result

CBSE Result: देश में छठे स्थान पर पंचकूला रीजन, सातवें पर चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर का रिजल्ट सबसे बेहतरीन

Mon, 13 Jul 2020 03:28 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 13 Jul 2020 03:28 PM IST
सार

  • पंचकूला रीजन में हरियाणा और हिमाचल जबकि चंडीगढ़ रीजन में चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर शामिल 
  • पंचकूला रीजन का पास प्रतिशत 92.52 फीसदी जबकि चंडीगढ़ रीजन का पास प्रतिशत 92.04 फीसदी रहा 

विज्ञापन
CBSE 12 Result 2020 Declared: CBSE Declared 12th Class Exam Result
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया है। इसमें पंचकूला रीजन ने 92.52 फीसदी अंक हासिल कर देश में छठा स्थान हासिल किया है। अलग रीजन बनने के बाद चंडीगढ़ 92.04 प्रतिशत अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहा है। पंचकूला रीजन में हरियाणा और हिमाचल के सीबीएसई के स्कूल आते हैं। चंडीगढ़ रीजन में चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को शामिल किया गया है। पांच राज्यों में जम्मू-कश्मीर का पास प्रतिशत सबसे बेहतर रहा है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ रीजन में लड़कियां हुईं चार फीसदी अधिक पास  
चंडीगढ़ रीजन में सरकारी स्कूलों से 10508, इंडिपेंडेंट स्कूलों से 80671, जवाहर नवोदय विद्यालय से 2133, केंद्रीय विद्यालय से 4588, प्राइवेट कैंडीडेंट 266, कंपार्टमेंट 1576, इंप्रूवमेंट में 1394 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे। चंडीगढ़ रीजन में 53580 लड़के, 44586 लड़कियों ने एग्जाम दिया। इसमें 48271 लड़के और 42085 लड़कियां पास हुईं। 
विज्ञापन


इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 90.09 रहा जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 94.39 रहा। चंडीगढ़ रीजन से कुल 98166 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया। इसमें 90356 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की। कुल पास प्रतिशत 92.04 रहा है। इस बार लड़कियों के रिजल्ट में लड़कों की अपेक्षा चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

पंचकूला रीजन में हुई पांच फीसदी बढ़ोतरी  

पंचकूला रीजन में प्राइवेट स्कूलों से 101279, जेएनवी से 1955, केवी से 2533, सीटीएसए से 311, प्राइवेट कैंडीडेट 246, कंपार्टमेंट 2023, इंप्रूवमेंट वाले 2955 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। पंचकूला रीजन में 59729 लड़के, 46595 लड़कियों ने एग्जाम दिया। इसमें पास हुए लड़के 54091 और लड़कियां 44283 पास हुईं। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 90.56 रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.04 रहा। पंचकूला रीजन से कुल 106324 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया। इसमें 98374 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की। कुल पास प्रतिशत 92.52 रहा है।
 
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत बेहतर    
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत बेहतरीन रहा है। इसमें 91.07 फीसदी रहा है। वहीं इंडिपेंडेंट स्कूलों का रिजल्ट 91.79 रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.41 रहा है। केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 98.63 रहा है। प्राइवेट कैंडीडेट 42.48 फीसदी रहा है।  

पंचकूला का रिजल्ट रहा बेहतर   
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में पंचकूला के स्कूलों का पास प्रतिशत बेहतरीन रहा है। इसमें इंडिपेंडेंट स्कूलों का रिजल्ट 92.30 रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 99.69 रहा है। केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 99.80 रहा है। सीटीएसए 99.36 और प्राइवेट कैंडीडेट 42.68 फीसदी रहा है।  

कंपार्टमेंट में नहीं आया बेहतरीन रिजल्ट  
चंडीगढ़ रीजन में इस साल 6024 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इसमें पास प्रतिशत 6.14 फीसदी रहा है। वहीं पंचकूला रीजन से 5935 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इसमें 5.58 फीसदी ही स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हो पाए। 

पांच राज्यों में जम्मू-कश्मीर का पास प्रतिशत सबसे बेहतर   

अगर रीजन से हटकर पांच राज्यों के रिजल्ट की बात की जाए तो जम्मू कश्मीर का रिजल्ट सबसे बेहतरीन आया है। जम्मू और कश्मीर में 6771 अपीयर हुए और सफलता 6511 स्टूडेंट्स ने हासिल की। पास प्रतिशत 96.16 रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 9163 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया। इसमें 8635 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। पास प्रतिशत इनका 94.24 रहा है। 

चंडीगढ़ में एग्जाम के कुल 17621अपीयर हुए थे। इसमें 16314 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। यह पास प्रतिशत 92.58 रहा है। इसके बाद हरियाणा से कुल 97161 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया। इसमें 89739 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। पंजाब में 73387 ने परीक्षा दी। इसमें 67168 स्टूडेंट्स पास हुए। इसमें पास प्रतिशत 91.53 रहा है।

केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट रहा बेहतरीन 
चंडीगढ़ के गवर्नमेंट स्कूलों का पास प्रतिशत 91.53 रहा है। वहीं प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 94.15 फीसदी रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय का पास प्रतिशत सौ फीसदी रहा है। केंद्रीय विद्यालय का पास प्रतिशत 99.47 रहा है। हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 92.24 रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय का पास प्रतिशत 99.61 फीसदी रहा है। 

केंद्रीय विद्यालय का पास प्रतिशत 99.78 रहा है। हिमाचल प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 93.08 रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय का पास प्रतिशत 99.85 फीसदी रहा है। केंद्रीय विद्यालय का पास प्रतिशत 99.86 रहा है। सीटीएसए का पास प्रतिशत 99.36 रहा है। पंजाब के गवर्नमेंट स्कूलों का पास प्रतिशत 86.20 रहा है। 

वहीं प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 91.27 फीसदी रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय का पास प्रतिशत 99.05 रहा है। केंद्रीय विद्यालय का पास प्रतिशत 98.91 रहा है। जम्मू-कश्मीर के प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 95.87 फीसदी रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय का पास प्रतिशत 97.38 रहा है। केंद्रीय विद्यालय का पास प्रतिशत 97.74 रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed