CBSE 10th Results: 94.31% के साथ पंचकूला रीजन छठे और चंडीगढ़ 91.83% के साथ नौवें स्थान पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के 9976 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। इसमें 9805 उत्तीर्ण हुए हैं। राज्य का पास प्रतिशत 98.29 फीसदी रहा है। हिमाचल प्रदेश 15246 बच्चों ने परीक्षा दी। इसमें 14776 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। राज्य का पास प्रतिशत 96.92 रहा है। हरियाणा में 131741 बच्चों ने परीक्षा दी। 123850 विद्यार्थी उत्तीण हुए हैं। राज्य का पास 94.01 प्रतिशत रहा है। पंजाब में 97458 बच्चों ने परीक्षा दी। इसमें 89775 विद्यार्थी उत्तीण हुए। राज्य का पास प्रतिशत 92.12 फीसदी रहा। चंडीगढ़ से 30748 बच्चों ने परीक्षा दी। इसमें 28102 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। चंडीगढ़ का पास प्रतिशत 91.39 फीसदी रहा।
चंडीगढ़
- चंडीगढ़ के गवर्नमेंट स्कूलों का पास प्रतिशत 77.18 फीसदी रहा है। वहीं प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 96.82 फीसदी रहा।
- जवाहर नवोदय विद्यालय का पास प्रतिशत सौ फीसदी रहा है। केंद्रीय विद्यालय का पास प्रतिशत 99.84 रहा है।
पंजाब
- पंजाब के गवर्नमेंट एडिड स्कूलों का पास प्रतिशत 87.88 फीसदी रहा है। पंजाब के गवर्नमेंट स्कूलों का पास प्रतिशत 77.85 फीसदी रहा।
- वहीं प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 92.13 फीसदी जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय का पास प्रतिशत 98.71 रहा है। केंद्रीय विद्यालय के 99.24 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए।
जम्मू और कश्मीर
- जम्मू और कश्मीर के प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 98.16 फीसदी रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय का पास प्रतिशत 98.98 है।
- केंद्रीय विद्यालय में 98.71 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।