{"_id":"592a82ed4f1c1b2c288b4582","slug":"cbse-class-12-result-2017-story-of-second-topper-bhoomi-sawant-and-her-marksheet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE टॉपर भूमि सावंत की मार्कशीट देखिए, आपके बड़े काम आएगा इनका सक्सेस मंत्रा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CBSE टॉपर भूमि सावंत की मार्कशीट देखिए, आपके बड़े काम आएगा इनका सक्सेस मंत्रा
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 29 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर भूमि सावंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट आ चुके हैं और इसमें चंडीगढ़ की भूमि सावंत ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर रहीं। उनका स्कोर 100 में 99.4 रहा है। वहीं जब उन्हें रिजल्ट का पता चला तो वे खुशी से उछलने लगी। भूमि छुट्टियां मनाने के लिए हरियाणा के सिरसा में अपने ननिहाल गई हुई थीं। जैसे ही उन्हें रिजल्ट का पता चला, वे चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई।
अमर उजाला पत्रकार ने उनसे बात की तो उन्होंने अपनी खुशी साझा करते हुए सफलता की कहानी सुनाई। भूमि सावंत ने बताया कि वह सेक्टर 8 स्थित डीएवी कॉलेज की स्टूडेंट है और पंचकूला के सेक्टर 14 में रहती हैं। उसके पिता दीपक सावंत साइंटिस्ट हैं और मां सरोज सावंत हाउस वाइफ हैं।
भूमि कहती हैं कि उन्हें अच्छे रिजल्ट की उम्मीद थी, लेकिन टॉप करेंगी ऐसा सोचा नहीं था। अब वह इंजीनियरिंग करना चाहती हैं। भूमि को डांस और म्यूजिक का काफी शौक है। पढ़ाई के दौरान जब भी रिलैक्स होना होता तो वह म्यूजिक सुनती है और कॉमेडी सीरियल देखना पसंद करती है।

ऑल इंडिया ओवरऑल रिजल्ट 82 फीसदी रहा
सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर भूमि सावंत
भूमि सावंत ने एग्जाम की तैयारी के बारे में रक्षा ने बताया कि कोई खास तैयारी नहीं की थी। बस टारगेट था कि अच्छे नंबर लेने हैं। स्कूल और ट्यूशन जाती थी, उसके अलावा कुछ घंटे की स्टडी भी करती थी।युवाओं को सफलता के टिप्स देते हुए भूमि ने बताया कि बस मन लगाकर फोकस करके पढ़ाई करो, सक्सेस मिलेगी ही। मैंने जो भी पढ़ा, फोकस करके पढ़ा और टारगेट को ध्यान में रखा।
गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के रिजल्ट में टॉप 3 में चंडीगढ़ के तीन स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है। 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। ऑल इंडिया ओवरऑल रिजल्ट 82 फीसदी रहा।
नोएडा के अमेटी इंटरनेशनल स्कूल की रक्षा गोपाल ने 99.6 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। तीसरे नंबर पर 99.2 फीसदी नंबरों के साथ चंडीगढ़ के ही आदित्य जैन और मन्नत लूथरा हैं। आदित्य जैन भवन विद्यालय चंडीगढ़ के कॉमर्स स्टूडेंट हैं। मन्नत लूथरा भी भवन विद्यालय की छात्रा हैं। पंचकूला जोन के पांच राज्यों का परीक्षा परिणाम यहां रीजनल ऑफिस से जारी किया गया है।
सीबीएसई समेत तीन सरकारी वेबसाइटों पर रिजल्ट अपलोड किया जा रहा है। रिजल्ड जानने के लिए छात्र-छात्राओं को अगली स्लाइड में दी गई वेबसाइटों पर अपना रोल नंबर व जन्मतिथि डालनी होगी। सीबीएसई की वेबसाइट के अलावा कई और वेबसाइट पर भी छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।