{"_id":"5d834c0c8ebc3e01702d0d8c","slug":"cbse-circular-regarding-single-use-plastic-in-schools","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई का सर्कुलर, सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अब स्कूलों में चलेगा ‘श्रमदान’ अभियान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई का सर्कुलर, सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अब स्कूलों में चलेगा ‘श्रमदान’ अभियान
Thu, 19 Sep 2019 03:06 PM IST
खुशबू गोयल
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 19 Sep 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अब स्कूलों में भी ‘श्रमदान’ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सीबीएसई ने सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी कर दिया है। इसके तहत सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को 20 सितंबर को श्रमदान अभियान में हिस्सा लेने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से स्वच्छता ही सेवा कैंपेन-2019 11 सितंबर को लांच की गई थी।
इसी कड़ी के तहत सीबीएसई की ओर से सभी स्कूलों में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ श्रमदान अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सीबीएसई ने 17 सितंबर को सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है। इसके अंतर्गत सभी बच्चे पूरे स्कूल कैंपस से प्लास्टिक वेस्ट को हटाकर श्रमदान में अपना योगदान देंगे। स्टूडेंट्स की ओर से इकट्ठा किए प्लास्टिक के निपटारे की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी।
स्कूलों को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अवेयरनेस कैंपेन आयोजित करनी होगी। इसके बाद इसकी जानकारी स्कूल की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर साझा करनी होगी। इससे अधिक से अधिक लोग इस मुहिम के साथ जुड़ सकें। स्कूल प्रबंधन को सभी गतिविधियों की रिपोर्ट 21 सितंबर तक सीबीएसई की ओर से जारी लिंक पर जाकर सबमिट करनी होगी।

‘स्वच्छता ही सेवा’ के प्रति करें जागरूक
इस कड़ी के तहत स्कूल परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ मैसेज लिखकर ‘स्वच्छता ही सेवा’ के लोगो के साथ लगाना है। इससे स्टूडेंट्स इस मुहिम के साथ जुड़ सके और प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ अधिक से अधिक जागरूक हों।
क्या है स्वच्छता ही सेवा अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 सितंबर 2019 को मथुरा में स्वच्छता पर एक देशव्यापी जागरूकता अभियान स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत ‘प्लास्टिक कचरा जागरूकता और प्रबंधन’ पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसे 11 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित किया जा रहा है।