फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cbse 12th result 2017 declared

CBSE 12वीं रिजल्ट: टॉप-3 में चंडीगढ़ के 3 स्टूडेंट्स, यहां चेक करें रिजल्ट

Mon, 29 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
cbse 12th result 2017 declared
CBSE Exams - फोटो : File Photo
केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्‍ट घोषित कर दिया है। टॉप 3 में चंडीगढ़ के तीन स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है। 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। ऑल इंडिया ओवरऑल रिजल्ट 82 फीसदी रहा।
विज्ञापन


नोएडा के अमेटी इंटरनेशनल स्कूल की रक्षा गोपाल ने 99.6 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। चंडीगढ़ की भूमि सावंत 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। तीसरे नंबर पर 99.2 फीसदी नंबरों के साथ चंडीगढ़ के ही आदित्य जैन और मन्नत लूथरा हैं।
विज्ञापन


भूमि सावंत डीएवी चंडीगढ़ कॉलेज से साइंस की स्टूडेंट हैं। आदित्य जैन भवन विद्यालय चंडीगढ़ के कॉमर्स स्टूडेंट हैं। मन्नत लूथरा भी भवन विद्यालय की छात्रा हैं। पंचकूला जोन के पांच राज्‍यों का परीक्षा परिणाम यहां रीजनल ऑफिस से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई समेत तीन सरकारी वेबसाइटों पर रिजल्ट अपलोड किया जा रहा है। रिजल्ड जानने के लिए छात्र-छात्राओं को अगली स्लाइड में दी गई वेबसाइटों पर अपना रोल नंबर व जन्मतिथि डालनी होगी। सीबीएसई की वेबसाइट के अलावा कई और वेबसाइट पर भी छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

 

इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

cbse 12th result 2017 declared
cbse 12 result 2017
www.cbse.nic.in
www.cbseresults.nic.in
www.results.nic.in

ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑफिशियल वेबसाइट (cbse.nic.in) पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर सीबीएसई क्लास 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अगले पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और सब्मिट करें।
- सब्मिट करने के बाद रिजल्ट आपके सामने होगा।
- इसके बाद अपने इस्तेमाल के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

 

पंचकूला रीजन से 1.85 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम में बैठे थे

cbse 12th result 2017 declared
CBSE STUDENTS
बता दें कि देशभर से इस साल करीब 10 लाख 98 हजार स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए थे। देशभर में 10,678 केंद्रों पर 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। सीबीएसई पंचकूला रीजन से 1.85 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम में बैठे थे। इस साल 2 हजार 497 ऐसे छात्रों ने भी परीक्षा दी थी जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं।  

इस रीजन में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। चंडीगढ़ से करीब 20 हजार स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। एग्जाम 9 मार्च 2017 से 29 अप्रैल 2017 के बीच हुए थे। इस साल बोर्ड ने ग्रेस मार्क्स संबंधी मॉडरेशन पॉलिसी को लागू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed