फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Campus Placement in Chandigarh University by American Company Walt Disney

कैंपस प्लेसमेंटः वॉल्ट डिज्नी ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के 47 विद्यार्थियों को दिया 18 लाख का पैकेज

Fri, 10 Jan 2020 11:40 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 10 Jan 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
Campus Placement in Chandigarh University by American Company Walt Disney
नौकरी मिलने के बाद खुशी जाहिर करते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को लगातार छठी बार अमेरिका की कंपनी वॉल्ट डिज्नी ने कैंपस प्लेसमेंट के दौरान नौकरी की पेशकश की है। कंपनी ने वर्ष 2019 में यूनिवर्सिटी के 47 विद्यार्थियों का चयन नौकरी के लिए किया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इन विद्यार्थियों को 18 लाख रुपये सालाना का पैकेज ऑफर किया है।
विज्ञापन


यह जानकारी यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन के डिप्टी जनरल मैनेजर मीनू भारद्वाज ने दी। मीनू भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2018 में कैंपस प्लेसमेंट के दौरान वॉल्ट डिज्नी ने यूनिवर्सिटी कैंपस से कुल 41 छात्रों को चुना था जबकि साल 2019 में 47 विद्यार्थियों का चयन किया है।
विज्ञापन


साल 2014 से वॉल्ट डिज्नी की ओर से शुरू किए गए कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम के दौरान अब तक 139 विद्यार्थियों का चयन किया जा चुका है। मीनू ने बताया कि चुने गए विद्यार्थी बीबीए, बीकॉम, होटल मैनेजमेंट, ट्रेवल टूरिज्म और एयरलाइन्स विभाग के हैं, जिन्हें डिज्नी लैंड और फ्लोरिडा में ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लोरिडा में होने वाली तीन महीने की इस ट्रेनिंग के दौरान विद्यार्थियों को 300 अमेरिकन डॉलर प्रति सप्ताह का भत्ता दिया जाएगा। मीनू ने बताया कि चुने गए विद्यार्थियों में से इस साल दो विद्यार्थियों होटल मैनेजमेंट के दिलीप सिंह देओरा और बीबीए की छात्रा रिदम का 18 लाख के पैकेज पर वॉल्ट डिज्नी ने सीधे नौकरी के लिए चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed