{"_id":"577b3c844f1c1b6e697fac1a","slug":"campus-education-govt-college-admission-schedule-chandigarh-admission-schedule-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेजों की मेरिट लिस्ट जारी, यहां देख सकेंगे","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेजों की मेरिट लिस्ट जारी, यहां देख सकेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
admission shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के पांच गवर्नमेंट कॉलेज और सेक्टर-32 स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश(आरआईई-32) ने 5 हजार सीटों पर दाखिले की तैयार कर ली है। मंगलवार को विभिन्न कोर्स में की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। दोपहर 2 बजे के बाद डायरेक्टर हायर एजुकेशन की वेबसाइट www.dhechd.org पर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। 2016-17 सत्र के लिए गवर्नमेंट कॉलेजों के विभिन्न कोर्स के लिए 31,911 स्टूडेंट ने ऑनलाइन आवेदन किया था।
7 जुलाई से सभी गवर्नमेंट कॉलेज और आरआईई में दाखिले के लिए काउंसिलिंग का दौर शुरु होगा। तीन दिन के भीतर कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जानकारी अनुसार ग्रेटुएशन प्रथम वर्ष में सरकारी कॉलेजों में प्रथम वर्ष की करीब 7 हजार सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। यूटी प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों में दाखिले की मारामारी को देखते हुए सभी संकायों के ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। बीए को छोड़ अन्य सभी संकायों में दाखिला भी सेंट्रलाइज्ड एडमिशन से होगा।
बीए की मेरिट लिस्ट नहीं की जारी, सीधे 7 को दाखिला
शहर के पांच गवर्नमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए यूटी प्रशासन ने सभी संकायों की मेरिट लिस्ट जारी की है। लेकिन बीए प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। बीए प्रथम वर्ष में में दाखिला ऑन द स्पॉट मेरिट आधार पर होगा। कॉलेजों ने ऑनलाइन आवेदन फार्म की कापी भी काउंसिलिंग के दिन प्रमाण पत्रों के साथ जमा करनी होगी। 7 जुलाई को गवर्नमेंट कॉलेजों में 65 से 70 फीसदी से अधिक अंक वाले स्टूडेंट को दाखिला दिया जाएगा।पिछले 2 सालों से जीसीजी-11 में पहले दिन 70 फीसदी से अधिक अंक वाली छात्राओं को ही दाखिला दिया जाता है। इस साल बीए में दाखिले के लिए 90 फीसदी से अधिक अंक वालों की संख्या भी काफी अधिक बताई गई है।
विज्ञापन
स्टूडेंट रखें अपनी तैयारी
जीसी-11 प्रिंसिपल प्रो.जेके सहगल का कहना है कि 7 जुलाई को होने वाली काउंसिलिंग के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि काउंसिलिंग में आने वाले स्टूडेंट अपने मूल प्रमाण पत्र सावधानी से लेकर आऐं। दाखिले से पहले प्रमाण पत्र चैक किए जाएंगे। काउंसिलिंग के लिए स्टूडेंट को अलग-अलग टाइम दिया जाएगा। वेबसाइट पर काउंसिलिंग का समय देखकर ही स्टूडेंट पहुंचे।
ऑनलाइन जमा करें फीस
गवर्नमेंट कॉलेजों में इस साल दाखिले के बाद फीस के लिए स्टूडेंट और अभिभावकों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। सभी कॉलेजों में 5 से 7 फीस काउंटर के अलावा स्टूडेंट ई संपर्क सेंटर और ऑनलाइन भी फीस जमा कर सकेंगे। फीस के बारे में सभी कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर पहलेे ही जानकारी दे दी जाएगी।
यूटी प्रशासन ने इस साल सभी कॉलेजों में बीबीए,बीसीए,बीएससी जैसे कोर्स में दाखिला सेंट्रलाइज्ड एडमिशन से करने का फैसला लिया है। स्टूडेंट को संबंधित कॉलेज में 7 जुलाई को सुबह 8.30 बजे रिपोर्ट करना होगा।
-बीएससी मेडिकल,बीएससी माइक्रोबॉयोलॉजी,बायोटेक्नोलॉजी,बायोइंफोरमेटिक और बॉयोटेक्नोलॉजी(आनर्स) कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग जीसीजी-42 में होगी।
-बीएससी नॉन मेडिकल,बीएससी कंप्यूटर साइंस(इलेक्टिव) और बीएससी इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी की काउंसिलिंग जीसीजी-11 में होगी।
-बीसीए प्रथम वर्ष की काउंसिलिंग गवर्नमेंट कॉलेज-46 में होगी।
-बीबीए और एमकॉम में दाखिले की काउंसिलिंग गवर्नमेंट कामर्स कॉलेज-50 में होगी।