फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   board exam, cbse exam, Mission Exam for parents and childrens also

अभिभावकों जुट जाओ तैयारी में, क्योंकि 'परीक्षा' उनकी भी है...बच्चों को बताए कितना करते हैं गर्व

Thu, 14 Feb 2019 04:50 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 14 Feb 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
board exam, cbse exam, Mission Exam for parents and childrens also
परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : amar ujala
परीक्षा के दिन नजदीक आते ही तनाव होना लाजिमी है। अच्छे नंबर लाने का दबाव न सिर्फ बच्चों पर होता है, बल्कि पेरेंट्स को भी उनके भविष्य की खूब चिंता सताती है। इन दिनों बच्चों का रूटीन बिल्कुल बदल सा जाता है। खेलना कूदना कम, हर वक्त परीक्षा का ख्याल बच्चों पर बहुत गहरा प्रभाव डालते हैं। इसलिए पेरेंट्स को इस वक्त बच्चों के डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चा कोई ऐसी चीज न खाए  जिससे थका महसूस करे, ज्यादा नींद आए आदि जैसी कुछ बातों का ध्यान रखकर पेरेंट्स न सिर्फ अपना स्ट्रैस दूर कर सकते हैं बल्कि अपने बच्चे की परीक्षा की तैयारी भी बेहतर ढंग से करवा सकते हैं। पेश है अमर उजाला की एक खास रिपोर्ट...
विज्ञापन


1. घर को कर्फ्यू में न बदलें
परीक्षा के समय में या इससे पहले पेरेंट्स घर को किसी कर्फ्यू क्षेत्र में तब्दील न कर दें। यानी हर चीज पर पाबंदी, बात बात पर रोक टोक न करें। बच्चे को एक शांत वातावरण में पढ़ने की अनुमति दें। उसे मौका दें कि वो खुद परीक्षा की गंभीरता को समझ, सही से तैयारी कर पाए, क्योंकि भविष्य में बच्चे को बहुत से इम्तिहान देने बाकी हैं।
विज्ञापन


2. दोस्ताना माहौल बनाएं
साल के इस तनाव वाले समय में बच्चों को माता पिता से ज्यादा एक दोस्त की जरूरत होती है। जब आप उसकी जगह खुद को रख कर देखेंगे तो पाएंगे कि वास्तव में उस पर परीक्षा का क्या तनाव है और उसकी क्षमता और दृष्टिकोण क्या है। साथ ही अपने बच्चे के साथ नियमित एक्सरसाइज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. लगातार पढ़ने से रोकें
तनाव के बावजूद बच्चे को चौबीसों घंटे स्टडी रूम में न घुसे रहने दें। उसे बीच में ब्रेक लेने के लिये कहें और कोशिश करें कि इस ब्रेक टाइम में उसका दिमाग थोड़ा शांत हो और तनाव दूर हो पाए। इसके लिये आप उसके साथ पार्क में बॉक करने जा सकते हैं या कोई और मनोरंजक चीज कर सकते हैं।

4. खुद पॉजीटिव रहें
अगर पेरेंट्स की सोच सकारात्मक है तो बच्चे स्वाभाविक रूप से सकारात्मक मन के साथ ही तैयारी करेंगे। इसलिए जब भी पेरेंट्स बच्चों के साथ बैठे, पॉजीटिव बातें ही करें।

5. बच्चे को खुद का बेस्ट देने दें
पेरेंट्स को समझना चाहिए कि कामयाबी और परीक्षा में बहुत ज्यादा स्कोर करने में फर्क होता है। इसलिए बच्चे के तरीकों में अन्यथा ज्यादा रोक-टोक न करें। बच्चे को खुद का बेस्ट देने दें।

बच्चों खाने में ये चीजे दें

1. नोट्स- शोध के अनुसार, काजू, मूंगफली, बादाम और किशमिश जैसे नट्स में पाया जाने वाला मैग्नीशियम तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है।
2. साबुत अनाज और हरी सब्जियां- विटामिन बी-6, बी-12 और फोलिक एसिड मेमोरी, फोकस और संपूर्ण ब्रेन स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है। इसलिए साबुत अनाज जैसे ब्राउन राइस और ब्राउन ब्रेड के साथ हरी सब्जियां ब्रेन बूस्टर का काम करती हैं।
3. कॉफी- कॉफी शॉर्टटर्म मेमरी परफॉर्मंस को बढ़ाती है। जिसमें ध्यान देने की क्षमता और समस्या को सुलझाने का कौशल भी शामिल हैं। इस तरह से बच्चे परीक्षा के स्ट्रेस से बचने के लिए कॉफी का सेवन भी कर सकते हैं।
4. दही और गुड़- दही ठंडा होता है जबकि गुड़ तुरंत एनर्जी पाने का अच्छा स्रोत है। और इन दोनों का आदर्श कॉम्बो आपको शांत रखने के साथ काम को अधिकतम दक्षता से करने की एनर्जी प्रदान करता है।
5. अंडे, मछली और दूध- खुद को सचेत रखने के लिए प्रोटीन युक्त आहार खाने चाहिए। लेकिन सिर्फ लीन प्रोटीन जैसे मछली या अंडे लेना चाहिए। जिससे बच्चे पूरा दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं।

सीबीएसई ने पेरेंट्स के लिए लिखा लेटर
बोर्ड परीक्षा से पहले सीबीएसई ने पेरेंट्स के नाम एक लेटर जारी किया है। लिखा है कि माता पिता अपने बच्चों का समर्थन करें। साथ ही वह अपने बच्चों का बताएं कि वह उन पर कितना गर्व महसूस करते हैं। लेटर में लिखा है कि बच्चे के अंदर विश्वास जगाएं और उन्हें प्रेरित करें।

बच्चों का मनोबल बढ़ाएं परेंट्स
एग्जाम सिर्फ बच्चे का नहीं होता, बल्कि माता-पिता का भी होता है। इन दिनों बच्चों को काफी भूख लगती है, ऐसे में पेरेंट्स का जिम्मेदारी बनती है कि वह बच्चों को हेल्थी डाइट दें। साथ ही बच्चों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास करें। बच्चा जितना ज्यादा पॉजीटिव होगा, रिजल्ट उतना ही अच्छा आएगा। - सुनीता कपूर, काउंसलर, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed