{"_id":"5bbdde32867a55281719f71b","slug":"big-relief-of-pu-s-students-now-we-can-give-the-exam-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के तीन हजार छात्रों को बड़ी राहत, अब दोबारा दे सकेंगे परीक्षा, जानें आवेदन की तारीख और फीस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू के तीन हजार छात्रों को बड़ी राहत, अब दोबारा दे सकेंगे परीक्षा, जानें आवेदन की तारीख और फीस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 10 Oct 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विश्वविद्यालय के तीन हजार से अधिक छात्रों को बड़ी राहत मिली है। अब सेमेस्टर में फेल छात्र होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। परीक्षा में पास हो गए तो उनका भविष्य भी सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन
बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें सेमेस्टर पांच व छह में तीन हजार से अधिक विद्यार्थी फेल हो गए थे। इसे बैक आना भी कहा जाता है। रिजल्ट देखने के बाद छात्राओं की धड़कनें बढ़ गईं। इसे ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें एक और मौका देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए 2500 रुपये फीस के साथ 22 अक्तूबर आखिरी तिथि है। पीयू प्रशासन ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं। मंगलवार को कई फेल स्टूडेंट्स कंट्रोलर के पास भी पहुंचे थे। वह भी परीक्षा के लिए एक और मौका मांग रहे थे।
विज्ञापन
जारी हुए परिणाम
विश्वविद्यालय ने कई कक्षाओं के रिजल्ट जारी किए हैं। इसमें एमए कम्युनिटी एजुकेशन द्वितीय सेमेस्टर, बीएससी फोर्थ सेमेस्टर, एमएससी हेल्थ एंड केयर का फोर्थ सेमेस्टर व डीपीएड सेकेंड सेमेस्टर शामिल है।
पांचवें व छठे सेमेस्टर में जिन विद्यार्थियों की बैक है, उन्हें परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका दिया जा रहा है। इससे उन्हें राहत मिलेगी।- परविंदर सिंह, परीक्षा नियंत्रक, पीयू