फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhawan Vidyalay School Chandigarh Released Circular for Admission Fees

चंडीगढ़ के भवन विद्यालय स्कूल ने परिजनों को जारी किया सर्कुलर, मांगी 9100 एडमिशन फीस

Wed, 03 Jun 2020 12:06 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 03 Jun 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Bhawan Vidyalay School Chandigarh Released Circular for Admission Fees
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्राइवेट स्कूलों की फीस के लिए हो रही मनमानी जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को भवन विद्यालय ने सर्कुलर जारी कर परिजनों को तीन महीने की ट्यूशन फीस के साथ 9100 रुपए की एडमिशन फीस की मांग की। साथ ही 4600 रुपये प्रति माह के हिसाब से अप्रैल, मई और जून माह की ट्यूशन फीस भी मांगी है। उधर, शिक्षा निदेशक बराड़ ने कहा कि हम परिजनों की मदद करने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन की हाईकोर्ट में याचिका के बाद शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों को सिर्फ ट्यूशन फीस लेने की छूट दे दी थी।
विज्ञापन


साथ में निर्देश दिए थे कि अगर किसी परिजन के आर्थिक हालात खराब हैं तो स्कूल बच्चों को ऑनलाइन क्लास ने नहीं निकलेगा और ना ही स्टूडेंट का नाम स्कूल से काटा जाएगा। स्कूलों को इस सेशन में फीस नहीं बढ़ाने को लेकर भी कहा गया था। इसके बावजूद कुछ प्राइवेट स्कूलों ने फीस बढ़ाने के साथ ट्यूशन फीस में ही अन्य खर्चों को जोड़ कर परिजनों से वसूल किया है। इसके विरोध में पिछले एक हफ्ते से परिजन  स्कूलों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


रवैया ऐसा ही रहा हो हाईकोर्ट में स्कूलों के खिलाफ डालेंगे याचिका: नितिन
चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन ने दो प्राइवेट स्कूलों को हाईकोर्ट के नाम पर फीस मांगने को लेकर लीगल नोटिस भी दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट नितिन गोयल ने बताया कि अगर प्राइवेट स्कूलों का परिजनों के प्रति यही रवैया रहा तो हम इस हफ्ते हाईकोर्ट में स्कूलों के खिलाफ याचिका दायर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने की ट्यूशन फीस भी मांगी

भवन विद्यालय ने एडमिशन फीस 9100 रुपये के साथ परिजनों से अप्रैल, मई और जून तीन माह की ट्यूशन फीस भी मांगी है। सर्कुलर के अनुसार भवन की प्रति माह ट्यूशन फीस 4600 रुपये है। सेक्टर-27 निवासी मयंक ने बताया कि उनके दो बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। पहले स्कूल की ट्यूशन फीस चार हजार रुपये थी, लेकिन इस वर्ष स्कूल प्रबंधक ने 600 रुपये बढ़ा दिए है। वहीं भवन की प्रिंसिपल विनीता ने फोन पर बातचीत के दौरान मीडिया से बोलने का बताने पर जवाब नहीं दिया।                          

15 जून ट्यूशन फीस और 30 जून एडमिशन फीस की अंतिम तारीख
स्कूल की तरफ से जारी सर्कुलर के अनुसार स्कूल प्रबंधक ने पेरेंट्स को ट्यूशन फीस जमा करवाने के लिए 15 जून तक का समय दिया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने भी हर महीने की 15 तारीख तक ट्यूशन फीस लेने का निर्देश दिया था। वहीं एडमिशन फीस जमा करने के लिए स्कूल ने परिजनों के लिए 30 जून अंतिम तारीख निर्धारित की है। इस मामले में शिक्षा निदेशक रुबिन्दरजीत सिंह बराड़ ने कहा कि हमें लगातार प्राइवेट स्कूलों की परिजनों की तरफ से शिकायतें मिल रही है। विभाग परिजनों की हर संभव मदद करने के प्रयास में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed