{"_id":"59ae3ed74f1c1b79078b45c2","slug":"bds-course-admission-in-haryana-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"BDS कोर्स में दाखिला चाहिए तो आखिरी और सुनहरा मौका है, फायदा उठाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
BDS कोर्स में दाखिला चाहिए तो आखिरी और सुनहरा मौका है, फायदा उठाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज में दाखिला
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीएस कोर्स में दाखिला लेने का आखिरी और सुनहरा मौका मिला है। खाली सीटें भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जल्दी से फायदा उठा लीजिए। हरियाणा सरकार डेंटल कॉलेजों, एसजीटी विश्वविद्यालय बुधेड़ा सहित सभी सरकारी व निजी डेंटल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए खाली बची सीटें भरने को अंतिम मोपअप राउंड आयोजित करेगी।
इसके लिए पात्र उम्मीदवारों से नए सिरे से आवेदन मांगे गए हैं। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय का दाखिला वेबपोर्टल www.uhsugadmissions.in 6 सितंबर सुबह 9 बजे से 7 सितंबर शाम 5 बजे तक आवेदन भरने के लिए खुला रहेगा।
बीडीएस कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक सभी एनईईटी उर्त्तीण उम्मीदवार दाखिला पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अंतिम मोपअप राउंड पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय रोहतक में 8 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
पात्र उम्मीदवारों को रजिस्ट्रार पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय रोहतक के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट के रूप में फीस जमा करानी होगी। मौके पर मूल दस्तावेज भी जमा कराने होंगे। ऐसा न करने पर सीट को खाली माना जाएगा।
खाली सीट एनईईटी-2017 की मैरिट के आधार पर अगले उम्मीदवार को आवंटित कर दी जाएगी। पहले से पंजीकृत उम्मीदवारों को दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। किसी दंत महाविद्यालय में पहले दाखिला ले चुके किसी भी उम्मीदवार को कॉलेज बदलने की अनुमति नहीं होगी।