फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bcom counselling, college admission, chandigarh college admission, chandigarh, campus

पीयू में Bcom की काउंसिलिंग, यूटी पूल की सभी सीटें फुल

Sun, 03 Jul 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Jul 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
bcom counselling, college admission, chandigarh college admission, chandigarh, campus
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रही बीकॉम की सेंट्रेलाइज्ड काउंसिलिंग के तीसरे दिन ही यूटी जनरल कोटे की सभी 85 फीसदी सीटें भर गईं। शहर के सभी 9 कॉलेजों में दाखिले के लिए तीसरे दिन रैंक 1501 से 2200 तक के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। जिससे 133 सीटें भरी गई। जबकि कल इस कोटे की 1272 सीटें भरी गई थीं। इस केटेगरी में अंतिम रैंकिंग 1851 रही जिसका स्कोर 82.8 रहा।
विज्ञापन


सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के कोआर्डीनेटर प्रो. संजय कौशिक ने बताया कि डीएवी कालेज की 212 सीटें, एसडी कालेज की 212 सीटें, खालसा कालेज फॉार वूमेन की 127, जीसीसीबीए की 86, एमसीएम डीएवी कालेज की 169, पीजी कालेज फॉर गर्ल्स-11 की 86, पीजी गर्ल्स कालेज सेक्टर-42 की 86, पीजी गवर्नमेंट कालेज -11 की व सेक्टर-46 की सभी 86 और गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज की 169 सीटें फुल हो गई। यूटी कोटे की सभी सीटें भरने के बाद यूटी पूल में आरक्षित वर्ग की सीटें भरी गई।
विज्ञापन


एससी कोटे में उच्चतम मेरिट 109.72 रही जबकि सबसे कम 53 रही। दिव्यांग कोटे (यूटी) में स्कोर 79, जबकि न्यूनतम स्कोर 71.8 रहा। स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी में सर्वाधिक स्कोर 102.6 रहा। वहीं न्यूनतम 77.4, दंगा पीड़ितों में यह 104 व 97.8 रहा। सोमवार को सुबह 9 बजे डिफेंस कोटे, साढे़ 11 बजे स्पोर्ट्स कोटे के छात्रों को बुलाया गया है। जबकि दोपहर 2 बजे सिंगल गर्ल कैटेगरी, कश्मीरी छात्र, रुरल एरिया, बार्डर एरिया और यूथ फेस्टिवल कोटे के लिए काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. कौशिक ने बताया कि जिन छात्रों ने पीयू के इवनिंग स्टडीज कॉलेज के लिए जनरल कोटे में आवेदन कर रखा है, उन्हें 3 बजे आना होगा और जो आरक्षित श्रेणियों के छात्र हैं वह शाम पांच बजे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed