{"_id":"57939edc4f1c1bac59c4c03e","slug":"bcom-counseling-admission-vacant-seats-pu-punjab-university-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BCom की काउंसलिंग, अभी दाखिले का मौका, जानें कितनी सीटे खाली","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
BCom की काउंसलिंग, अभी दाखिले का मौका, जानें कितनी सीटे खाली
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
punjab university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के 11 गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेजों में बीकॉम प्रथम वर्ष की खाली सीटों के लिए शनिवार को काउंसिलिंग का दूसरा दौर शुरू हुआ। यूटी पूल (85 फीसदी सीट) के लिए पीयू लॉ ऑडिटोरियम में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक काउंसिलिंग का दौर चला। रविवार को आउटसाइड यूटी कोटे की करीब 80 खाली सीटों पर वेटिंग लिस्ट वालों को दाखिले का चांस है।
दूसरी काउंसिलिंग में यूटी पूल की 110 खाली सीटों पर स्टूडेंट को दाखिला मिला। दूसरी काउंसिलिंग में भी एसडी-32 कॉलेज स्टूडेंट्स की पहली पसंद रहा। काउंसिलिंग के पहले दिन 2600 रैंक वाले स्टूडेंट को बुलाया गया था। लेकिन यूटी कोटे में 1981 रैंक पर ही सभी सीटें भर गई। कई स्टूडेंट कॉलेज बदलने के लिए भी दूसरी काउंसिलिंग में पहुंचे।
बीकॉम दाखिले की शुरुआत सेक्टर-32 एसडी कॉलेज से हुई। कॉलेज के 28 स्टूडेंट ने दाखिला वापस ले लिया। जानकारी के अनुसार इनका दिल्ली स्थित श्रीराम और अन्य पसंद के कॉलेज या पीयू स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) में दाखिला हो गया है। काउंसिलिंग में कॉलेजों की अदला बदली भी बड़े स्तर पर र्हुई। एमसीएम-10, डीएवी-10 और गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज-50 के स्टूडेंट ने एसडी कॉलेज में दाखिले के लिए विकल्प भरा। शनिवार को यूटी पूल की सभी सीटें भर गई हैं। विभिन्न कॉलेजों में भरी सीटों का ब्योरा इस प्रकार है।
विज्ञापन
कॉलेज का नाम सीटें भरी
डीएवी-10 212
देव समाज-45 86
एसडी-32 212
जीजीएससी वुमन-26 127
जीसीसीबीए-50 86
एमसीएम-36 169
जीसीजी-11 86
जीसीजी-42 86
जीसी-11 86
जीसी-46 86
एसजीजीएस-26 169

वेबसाइट पर देखें पूरा शेड्यूल
punjab university desk
वेबसाइट पर देखें पूरा शेड्यूल
प्रो. संजय कौशिक के अनुसार बीकॉम काउंसिलिंग का पूरा शेड्यूल वेबसाइट http://bcomadmissions.puchd.ac.in/ पर उपलब्ध है। रविवार सुबह 9 बजे से काउंसिलिंग शुरू होगी। 24 जुलाई को आउटसाइड चंडीगढ़ कोटे के तहत जनरल कोटे की 15 फीसदी खाली सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। दोपहर बाद यूटी पूल में रिजर्व कैटेगरी की सीटों पर भी दाखिला दिया जाएगा। सुबह 9 बजे से जनरल पूल की खाली सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी। 1000 रैंक तक स्टूडेंट को बुलाया गया है।
रिपोर्टिंग टाइम सुबह रैंक
9.00 1-400
10.00 401-750
11.00 751-1000
दोपहर 1 बजे से यूटी पूल (85 फीसदी) की एससी, आरवी, एफएप, पीडब्ल्यूडी (पीएच) की खाली सीटों पर दाखिला मिलेगा। 2 बजे से स्पोर्ट्स, डिफेंस, यूथ फेस्टिवल, रूरल एरिया, बॉर्डर एरिया, वन गर्ल चाइल्ड कोटे की खाली सीटों पर दाखिला मिलेगा। दोपहर 3 बजे जनरल पूल (15 फीसदी) की 1-750 और 4 बजे 751 से 1200 कैटेगरी तक स्टूडेंट को बुलाया गया है।
बीकॉम काउंसिलिंग चीफ कोर्डिनेटर प्रोफेसर संजय कौशिक के अनुसार दूसरी काउंसिलिंग में यूटी पूल में 110 खाली सीटों पर दाखिला दिया गया है। रविवार को भी आउटसाइड यूटी कोटे पर करीब 80 सीटों पर दाखिले का चांस है। खाली सीटों की सही स्थिति काउंसिलिंग के समय ही मिल सकेगी। स्टूडेंट्स समय पर काउंसिलिंग में पहुंचे।