फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BCom admission in PU: seats full of general quota

पीयू में बीकॉम दाखिला: अंतिम दिन जनरल कोटे की सभी सीटें फुल

Tue, 05 Jul 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Jul 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
BCom admission in PU: seats full of general quota
चंडीगढ़ में एडमिशन - फोटो : amar ujala

शहर के 11 कॉलेज और पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डिपार्टमेंट ऑफ ईवनिंग स्टडीज में बीकॉम जनरल कोटे की सभी सीटें भर गई हैं। सोमवार को बीकॉम काउंसिलिंग का अंतिम दिन था। सुबह के सत्र में डिफेंस, स्पोर्ट्स, एससी, एसटी सहित विभिन्न रिजर्व कैटेगरी की सीटों पर दाखिला दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सभी कॉलेेजों में वन गर्ल चाइल्ड कोटे की 44 सीटों पर दाखिला दिया गया। लॉ ऑडिटोरियम में हुई काउंसिलिंग में कश्मीरी माइग्रेंट की सात सीटों पर दाखिला दिया गया। इस कैटेगरी में 102.6 अधिकतम और 81.8 अंक कट ऑफ रहा। शहर के सभी कॉलेजों में बार्डर एरिया की 11 और रूरल एरिया की 24 सीटों पर दाखिला दिया गया। बार्डर एरिया में कट ऑफ 94.6 और रूरल एरिया में 72 अंक रहा। 
विज्ञापन


दोपहर बाद पीयू ईवनिंग डिपार्टमेंट की 70 सीटों के लिए काउंसिलिंग हुई। जनरल कैटेगरी में 109.55 पर दाखिला शुरू हुआ और 104.4 अंक पर बंद हो गया। बीकॉम में डिफेंस कोटे की 99 सीटों पर दाखिला दिया गया। इस कैटेगरी में 105.4 फीसदी पर दाखिला शुरू हुआ और 78.4 कट ऑफ रही। देर रात करीब 10 बजे तक ईवनिंग विभाग की काउंसिलिंग जारी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बार्डर एरिया सीटों पर दाखिले को लेकर हंगामा 
लॉ ऑडिटोरियम में बीकॉम काउंसिलिंग में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पहली बार रिजर्व की गई बार्डर और रूरल एरिया की सीटों पर दाखिले को लेकर कहासुनी हो गई। बार्डर एरिया की 12 और रूरल एरिया की 24 सीटों पर दाखिला होना था। लेकिन एडमिशन कमेटी ने प्रमाण पत्रों को लेकर सवाल खड़ा कर दिया। इस बात को लेकर दोनों कैटेगरी के कैंडिडेट्स और अभिभावक हंगामा करने लगे। पीयू कुलपति के निर्देश पर सभी कैंडिडेट्स से अंडरटेकिंग लेकर दाखिला दिया गया। प्रो. संजय कौशिक के अनुसार, दूसरी काउंसिलिंग से पहले सभी कैंडिडेट्स को जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे, तभी इन सीटों पर दाखिला योग्य माना जाएगा। 


काफी सीटें खाली, करें इंतजार 
बीकॉम की 2380 सीटों के लिए पहली काउंसिलिंग सोमवार को खत्म हो गई है, लेकिन अब भी वेटिंग लिस्ट में बैठे स्टूडेंट के लिए दाखिले का मौका है। जानकारी के अनुसार स्पोर्ट्स सहित कई अन्य कोटे की सीटें खाली हैं। दूसरी या तीसरी काउंसिलिंग में इन सीटों पर भी दाखिला होगा। स्पोर्ट्स कोटे की 16 सीटें खाली हैं। स्टूडेंट के पास ग्रेडेशन सर्टिफिकेट नहीं होने से दाखिला नहीं मिल पाया। 


प्रो. संजय कौशिक, चीफ कोआर्डिनेटर बीकॉम एडमिशन कमेटी ने बताया कि बीकॉम की 2380 सीटों के लिए चार दिनों तक काउंसिलिंग काफी शांतिपूर्वक हुई है। जनरल कोटे की सभी सीटें भर गई हैं। रिजर्व कैटेगरी में कुछ सीटें खाली रही हैं। जिन्हें अगली काउंसिलिंग में भरा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed