{"_id":"57d55f2c4f1c1bb46131880e","slug":"baba-farid-medical-university-announced-changed-result-of-pmet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के आदेश पर PMET का नया रिजल्ट जारी, काउंसिलिंग शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हाईकोर्ट के आदेश पर PMET का नया रिजल्ट जारी, काउंसिलिंग शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
Updated Mon, 12 Sep 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
डीयू एडमिशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने पीएमईटी का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने प्रतिशत-प्रतिशतक फार्मूले के आधार पर रविवार सुबह संशोधित नतीजा घोषित किया।
इसमें बीती 22 जून को घोषित नतीजे में टॉप थ्री रैंक वाले स्टूडेंट्स में कोई फर्क नहीं पड़ा है। टॉप-10 के बाकी सात स्टूडेंट्स के रैंक में मामूली फेरबदल हो गया है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ.राज बहादुर ने कहा कि विवि ने हाईकोर्ट की हिदायतों के अनुसार पीएमईटी का संशोधित नतीजा घोषित कर दिया है।
संशोधित नतीजे से परीक्षार्थियों के रैंक में मामूली फेरबदल हुआ है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की हिदायत पर ही पंजाब के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में सरकारी कोटे वाली सीटों की काउंसलिंग 16 सितंबर से शुरू हो जाएगी और 16 सितंबर से पहले स्टूडेंट्स काउंसलिंग के लिए अपने आवेदनों में भी फेरबदल कर सकते हैं।

रिजल्ट के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर की गई थी याचिका
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ने 11 जून को राज्य भर के 33 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में पीएमईटी की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। इसमें 14689 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। नतीजा घोषित होने के बाद कुछ परीक्षार्थियों ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी और परीक्षा रद्द करने की मांग की थी। परीक्षार्थियों ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि पीएमईटी परीक्षा में राज्य सरकार की तरफ जारी अधिसूचना की अनदेखी की गई है।
परीक्षा के बाद दोनो शिफ्टों के 110 प्रश्न को लेकर यूनिवर्सिटी के पास 598 एतराज दर्ज हैं। इसके निपटारे के लिए यूनिवर्सिटी के विषय माहिरों की टीम भी इन एतराजों पर संतुष्टि नहीं करवा पाई। दो दिन पहले इस याचिका पर हाईकोर्ट ने यूनिवर्सिटी को पीएमईटी नतीजे में संशोधन करने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के जस्टिस जीएस संधावालिया ने अपने आदेश के पीएमईटी में शामिल रसायन विज्ञान के प्रश्न नंबर 51 व 62 को गलत घोषित करते इन्हें रद्द कर दिया है।
यूनिवर्सिटी की तरफ से गलत घोषित जियोलोजी के प्रश्न नंबर 161, 169, 190 व बॉटनी के प्रश्न नंबर 133 को हाईकोर्ट ने पंजाब यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के आधार पर सही मानते हुए इनके साथ छेड़छाड़ न करने के आदेश दिए थे।

संशोधित रिजल्ट में ये रहे टॉप टेन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट की हिदायतों के बाद रविवार को दोबारा घोषित हुए नतीजे में पिछले नतीजे की तरह ही फरीदकोट के लविश गुप्ता ने पहला, तलवंडी भाई(फिरोजपुर) के अरविंद गुलाटी ने दूसरा और पटियाला के सनील गर्ग ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
इसके अलावा पिछले नतीजे में 5वें स्थान पर रहे मानसा के प्रीतइंद्र सिंह मानशाहियां को चौथा और चौथे स्थान पर रहे बठिंडा के अंकुर गर्ग को 5वां स्थान मिला है।
इसी तरह नए नतीजे में बठिंडा के एकमजीत सिंह सिदधू को छठा, पटियाला के गुअशीश सिंह बोपाराय को 7वां, चंडीगढ़ की आरुषि को 8वां, तरनतारन के चिराग गुप्ता को 9वां और रामपुरा फुल के चिराग बांसल को 10वां स्थान मिला है।
पिछले नतीजे में इन्हें क्रमवार 8वां, छठा, 7वां और 9वां स्थान प्राप्त हुआ था। पिछले नतीजे में 10वां स्थान पाने वाली बठिंडा की पवनजोत कौर नए नतीजे में 11वें स्थान पर है।