फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BA LLB Honours Seats Extends on Regional Center of Punjab University

रीजनल सेंटर होशियारपुर में बीए एलएलबी ऑनर्स की सीटें बढ़ाईं, एक वर्षीय एलएलएम भी शुरू

Wed, 15 Jul 2020 11:45 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 15 Jul 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
BA LLB Honours Seats Extends on Regional Center of Punjab University
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर होशियारपुर में बीए एलएलबी ऑनर्स में 60 सीटें बढ़ाई गई हैं। एक वर्षीय एलएलएम कोर्स भी चलाया जाएगा। इसके बाद अब छात्रों को उन्हीं के क्षेत्र में कोर्स करने का मौका मिल सकेगा। पंजाब विश्वविद्यालय के थ्री ईयर लॉ व यूआईएलएस विभाग की ओर से एलएलएम कोर्स करवाए जाते हैं। पंजाब का क्षेत्र बड़ा है।
विज्ञापन


छात्रों के आवेदन पीयू के पास पहुंचते हैं, लेकिन सीटें सीमित होने से मौका नहीं मिल पाता। रीजनल सेंटरों के स्टूडेंट्स को भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इसे ध्यान में रखते हुए पीयू ने यह प्रस्ताव तैयार किया ताकि छात्रों को उन्हीं के क्षेत्र में कानून की पढ़ाई करने का मौका मिल सके।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि सीटों की संख्या बढ़ाने व नए कोर्स के संचालन से छात्रों के दाखिले तो हो जाएंगे, लेकिन उन छात्रों को पढ़ाने के लिए फैकल्टी की भी आवश्यकता होगी। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है ताकि बढ़ी सीटों की सार्थकता सिद्ध हो सके। हालांकि, पीयू ने सभी केंद्रों से शिक्षकों का डाटा भी मांगा है। उसके आधार पर शिक्षकों की तैनाती का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed