फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   audio visual technique for teaching in primary schools of punjab

अब कार्टून और कहानियों से किताबों के सबक सीखेंगे बच्चे, 2500 स्कूलों में ऑडियो-विजुअल तकनीक

Fri, 09 Aug 2019 12:11 PM IST
खुशबू गोयल अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 09 Aug 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
audio visual technique for teaching in primary schools of punjab
स्कूली छात्र - फोटो : फाइल फोटो
सरकारी स्कूलों के बच्चे अब अपनी किताबों के मुश्किल सबक कार्टून और कहानियों के जरिये सीखेंगे। पंजाब सरकार ने यह सराहनीय पहल की है। पंजाब के करीब 2500 प्राइमरी स्कूलों में ऑडियो विजुअल तकनीक से पढ़ाई शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों को टक्कर देने के लिए स्मार्ट स्कूल की योजना तैयार की थी। जहां प्रोजेक्टर-मॉनिटर के जरिए बच्चों को ऑडियो-विजुअल तकनीक से पढ़ाया जाना था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग, पंजाब ने प्राइमरी क्लासेज के पांचों विषयों का ई-कन्टेंट तैयार कर लिया है। जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, पर्यावरण विज्ञान और गणित शामिल हैं। इन विषयों के पूरे साल भर के सिलेबस का ई-कन्टेंट तैयार किया गया है। किसी एनिमेशन मूवी की तरह इसमें कार्टून और बैकग्राउंड में आवाज है। छोटे बच्चों को किताबों से पढ़ाना बहुत मुश्किल होता है। सभी बच्चों की रुचि भी नहीं होती।
विज्ञापन


लेकिन विभाग का मानना है कि ऑडियो-विजुअल तकनीक से पढ़ाई काफी आसान हो जाएगी। बच्चों को लगेगा कि वे कोई कार्टून मूवी देख रहे हैं। इस तरह खेल-खेल में वे मुश्किल चीजें आसानी से सीख सकेंगे। अब तक करीब ढाई हजार प्राइमरी स्कूलों में इस तकनीक से पढ़ाई शुरू कर दी गई है। राज्य में कुल 12,500 प्राइमरी स्कूल हैं। विभाग का लक्ष्य है कि इस साल के अंत तक ज्यादा से ज्यादा स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्टर लगते ही पहुंच जाएगा ई-कन्टेंट

एससीईआरटी ने सभी ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अफसरों के दफ्तरों में ई-कन्टेंट उपलब्ध करा दिया है। उन्हें हिदायत दी गई है कि जैसे ही किसी स्कूल में प्रोजेक्टर लग जाए, वहां ई-कन्टेंट तुरंत पहुंचाया जाए। शिक्षा सुधार टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल विजिट के समय वे बीपीईओ दफ्तर से ई-कन्टेंट लेकर जाएं। ताकि जरूरत पड़ने पर स्कूल को दिया जा सके। यह देखना भी उनकी जिम्मेदारी होगी कि स्कूल में प्रोजेक्टर और ई-कन्टेंट है तो पढ़ाई ऑडियो-विजुअल तकनीक से ही हो।

करीब ढाई हजार सरकारी प्राइमरी स्कूलों में ऑडियो-विजुअल तकनीक से पढ़ाई शुरू हो गई है। बाकी स्कूलों में भी जल्द से जल्द शुरू हो जाएगी। जैसे ही किसी स्कूल में प्रोजेक्टर का इंतजाम होगा, वहां ई-कन्टेंट मुहैया करवा दिया जाएगा।
- इंदरजीत सिंह, डायरेक्टर, एससीईआरटी पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed