फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arbitrary of Private schools : action will be taken against 32 private school till friday

32 प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई तय, जानिए कब होगी?

Tue, 05 Jul 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Jul 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
arbitrary of Private schools : action will be taken against 32 private school till friday
स्कूल - फोटो : demo pics

शहर के प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें सिलेबस में लगवाने, महंगी फीस और स्कूल कैंपस में बुकशॉप खोलने के मामले में इस हफ्ते गाज गिर सकती है। 32 प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ जांच कमेटी की रिपोर्ट पर यूटी शिक्षा सचिव एक्शन लेंगे। सोमवार को प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ डिप्टी डायरेक्टर वोकेशनल सरोज मित्तल की अगुवाई में तैयार जांच रिपोर्ट पर अधिकारियों की अहम मीटिंग हुई।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव ने डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूबिंदरजीत सिंह बराड़ से मामले को लेकर लंबी मंत्रणा की है। चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के लगातार विरोध के बाद शिक्षा सचिव ने डीएसई से हर हाल में शुक्रवार तक जांच रिपोर्ट देने को कहा है, इसके बाद यूटी प्रशासन दोषी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। जांच रिपोर्ट तैयार करने में शिक्षा विभाग ने करीब दो महीने का समय लगा दिया है। शिक्षा विभाग 3-4 बार रिपोर्ट तैयार करने के लिए जांच कमेटी की अवधि को बढ़ा चुका है। 
विज्ञापन


नए सिरे से तैयार हो रही रिपोर्ट 32 प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ 76 अभिभावकों ने जांच कमेटी को ईमेल और चिट्ठी लिखकर शिकायत दर्ज कराई थी। डिप्टी डायरेक्टर वोकेशनल ने मामले को लेकर करीब छह पेज की रिपोर्ट जून में डीएसई रूबिंदरजीत सिंह बराड़ की अनुपस्थित में चार्ज संभालने वाले आईएएस अधिकारी (डीएचई) जितेंद्र यादव को सौंपी थी। यादव ने रिपोर्ट को खारिज कर इसे नए सिरे से तैयार करने के निर्देश दिए थे। जांच कमेटी अब 32 स्कूलों के खिलाफ आई शिकायतों पर अपनी रिपोर्ट रूबिंदरजीत सिंह बराड़ को सौंपेगी। मामले में अभिभावकों के कड़े विरोध के बाद यूटी प्रशासन को प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सख्त फैसला लेना होगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटी प्रशासन की फीस ड्राफ्ट पॉलिसी भी अधर में यूटी प्रशासन द्वारा फीस ड्राफ्ट पॉलिसी को लेकर लोगों से करीब डेढ़ महीने पहले सुझाव मांगे थे। लेकिन लोगों ने सुझाव देने में कोई खास रुचि नहीं दिखाई। शिक्षा विभाग के पास सिर्फ 30 सुझाव आए हैं। फीस पॉलिसी ड्राफ्ट को लागू करने को लेकर भी प्रशासन अब तक कोई कड़ा फैसला नहीं ले सका है। उधर, मामले को उठाने वाली चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन ने प्रशासन की फीस पॉलिसी को सिरे से खारिज कर दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन गोयल और एडवोकेट पंकज चांदगोठिया ने अपने स्तर पर तैयार फीस पॉलिसी प्रशासन के पास जमा कराई है।  

रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ,डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन ने बताया कि शुक्रवार तक जांच कमेटी की जांच पर एक्शन टेकन रिपोर्ट शिक्षा सचिव को सौंप दी जाएगी। उच्च अधिकारी इस मामले पर आगे की कार्रवाई करेंगे। 

 
सर्वजीत सिंह, शिक्षा सचिव, यूटी प्रशासन ने बताया कि डीएसई को शुक्रवार तक जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed