{"_id":"574f347f4f1c1b7b7410907d","slug":"apply-online-for-b-com-admission-in-pu","type":"story","status":"publish","title_hn":"PU: बीकॉम दाखिले के लिए आज से करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
PU: बीकॉम दाखिले के लिए आज से करें ऑनलाइन आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
स्टूूडेंट्स
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू और पीयू से एफिलिएटेड शहर के 11 कॉलेजों में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में दाखिला प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो जाएगी। दोपहर बाद से पीयू और कॉलेजों की 2340 सीटों के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर दोपहर बाद बीकॉम आवेदन के लिए ऑनलाइन वेबसाइट का उद्घाटन करेंगे। बीकॉम सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के चीफ कोआर्डिनेटर और यूबीएस के प्रोफेसर संजय कौशिक के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के लिए ट्रायल पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तय शेड्यूल के तहत 2 जून से 12वीं पास स्टूडेंट बीकॉम काउंसिलिंग में हिस्सा लेने के लिए वेबसाइट http//bcomadmissions.puchd.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आगामी सत्र में बीकॉम की सीटें बढ़ाने पर अभी पीयू प्रशासन द्वारा कोई फैसला नहीं लिया गया है। अगर सीटें बढ़ी तो काउंसिलिंग शुरू होने से पहले ही इसकी जानकारी दे दी जाएगी। पीयू स्थित लॉ ऑडिटोरियम में एक से चार जुलाई तक काउंसिलिंग शेड्यूल तैयार किया गया है।
विज्ञापन