फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   application form submitted in government college, Potential merit list on 3 july

सरकारी कॉलेजों में आवेदन फार्म जमा, 3 को संभावित मेरिट लिस्ट

Thu, 30 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
application form submitted in government college, Potential merit list on 3 july
एडमिशन - फोटो : amar ujala

सरकारी कॉलेजों में इस साल 32 हजार स्टूडेंट ने आवेदन किया, 3 जुलाई को पहली संभावित मेरिट सूची जारी होगी।  शहर के 5 सरकारी कॉलेज और सेक्टर-32 स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश में प्रथम वर्ष की करीब सात हजार सीटों के लिए बुधवार को आवेदन फार्म की हार्ड कापी जमा करने का अंतिम दिन था। कॉलेज में अंतिम समय तक आवेदन फार्म जमा करने के लिए स्टूडेंट पहुंचते रहे।

विज्ञापन


शहर के सरकारी कॉलेजों में सभी अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। सरकारी कॉलेजों में इस साल 31, 911 स्टूडेंट ने ऑनलाइन आवेदन किया था। स्टूडेंट को ऑनलाइन आवेदन के बाद 29 जून तक संबंधित कॉलेज में हार्ड कापी भी जमा करनी थी।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार अब सभी गवर्नमेंट कॉलेज 3 जुलाई को पहली संभावित मेरिट सूची जारी करेंगे। 4 जुलाई तक मेरिट लिस्ट को लेकर ऑब्जेक्शन दिए जा सकेंगे। फाइनल मेरिट लिस्ट 5 जुलाई को दोपहर 2 बजे डायरेक्टर हायर एजुकेशन विभाग की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। बीकॉम को छोड़ अन्य सभी कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए 7 जुलाई से संबंधित कॉलेज में  काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, शहर के प्राइवेट कॉलेजों में अभी आवेदन किया जा सकता है। सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में 1 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन और गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में 30 जून तक आवेदन किया जा सकता है। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में भी वीरवार तक आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed