{"_id":"5957e0474f1c1bdc398b4a7e","slug":"application-for-engineering-science-bca-is-closed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दाखिले की दौड़: इंजीनियरिंग, साइंस, बीसीए के लिए आवेदन बंद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दाखिले की दौड़: इंजीनियरिंग, साइंस, बीसीए के लिए आवेदन बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग में दाखिला लेने के लिए पेक यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग सहित शहर के चार कॉलेजों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बंद हो गई है। 30 जून की आधी रात तक फीस जमा कराई जा सकती थी।
इसी के तहत 8500 स्टूडेंट्स ने फीस भरकर खुद को एनरोल किया। कुल आवेदन 10 हजार से ज्यादा थे। अब कुछ ही दिन में अनुमानित मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और उसके बाद फाइनल होने वाले स्टूडेंट्स को अलॉट किए गए कॉलेज में 1 अगस्त को फिजिक्ली अपीयर होना है। इसके अलावा बीएससी मेडिकल, नॉन मेडिकल और बीबीए के लिए भी आवेदन अब बंद हो गए हैं।
कौन-कौन से कॉलेज ज्वाइंट एडमिशन प्रक्रिया में
- पेक यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग
- चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
- पंजाब यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
- भटनागर केमिकल इंजीनियरिंग कॉलेज, पीयू
- यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, होशियारपुर

आर्किटेक्ट कॉलेज का रजिस्ट्रेशन भी शुरू
आर्किटेक्ट कॉलेज का रजिस्ट्रेशन भी शुरू
ज्वाइंट एडमिशन कमेटी के तहत पेक कैंपस में ही बने आर्किटेक्ट कॉलेज में दाखिले के लिए भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद हो चुकी है। यह शहर का एकमात्र सरकारी कॉलेज है, जिसमें ऑल इंडिया लेवल पर हुई परीक्षा के बाद दाखिला होता है। इस पांच वर्षीय कोर्स के लिए फिलहाल सिर्फ 40 सीट हैं। जिसमें 85 फीसदी कोटा चंडीगढ़ का है।
पहले पेक, दूसरे पर यूआईईटी
जो कट ऑफ जारी होगा, उसके हिसाब से सबसे ऊपर वाले रैंक पेक में दाखिल किए जाएंगे। उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का नंबर आएगा। बाद में चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और होशियारपुर रीजनल सेंटर का नंबर आता है।
बीएससी, बीबीए और बीसीए में इतने हुए आवेदन
- बीएससी मेडिकल- 3932
- बीएससी नॉन मेडिकल- 3769
- बीबीए- 2937
- बीसीए- 1753