{"_id":"5b56270c4f1c1b4c748b6af3","slug":"another-chance-for-admission-in-11th-merit-list-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः 11वीं में दाखिले के लिए छात्रों को मिला एक और मौका, मेरिट लिस्ट जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ः 11वीं में दाखिले के लिए छात्रों को मिला एक और मौका, मेरिट लिस्ट जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया जाएगा। सोमवार सुबह शिक्षा विभाग यूटी ने 11वीं क्लास की दूसरी काउंसिलिंग की फाइनल लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी। इसमें विद्यार्थियों को 24 व 25 जुलाई को सुबह 9 से दोपहर 1.30 बजे के बीच फीस जमा करवानी होगी।
सरकारी स्कूल में एडमिशन ले चुके विद्यार्थी यदि अपना स्ट्रीम बदलना चाहते हैं या फिर ऑप्शनल सब्जेक्ट में किसी प्रकार का बदलाव चाहते हैं, तो वे 13 अगस्त को होने वाली तीसरी काउंसिलिंग में कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें तीसरी काउंसिलिंग के लिए फार्म अप्लाई करना होगा। हालांकि विभाग द्वारा जारी की दूसरी काउंसिलिंग के बाद भी बहुत से छात्र बिना एडमिशन के रह गए हैं, क्योंकि दूसरी काउंसिलिंग में भी फर्स्ट डिविजन प्राप्त विद्यार्थियों को दाखिले का मौका मिल रहा है।
तीसरी काउंसलिंग में इन तारीख को करें आवेदन
- स्कूल व स्ट्रीम में बदलाव करने के इच्छुक विद्यार्थियों को 13 व 14 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ऑनलाइन फार्म भरना होगा।
- पहली बार एडमिशन के लिए अप्लाई करने वाले विद्यार्थियों को 13 व 14 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
- एडमिशन के लिए पहली बार अप्लाई करने वाले विद्यार्थियों को अपने रजिस्टेशन फार्म की हार्ड कॉपी 17 व 18 अगस्त सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1.45 बजे तक निर्धारित किए गए स्कूलों तक पहुंचानी होगी।
- विद्यार्थियों की योग्यता के अनुसार उन्हें स्ट्रीम व स्कूल अलाट होंगे। इसकी लिस्ट 23 अगस्त सुबह 11 बजे को जारी की जाएगी।
- विद्यार्थियों 24 व 25 अगस्त को अलॉट हुए स्कूल में सुबह 9 से 1.00 बजे तक अपनी फीस जमा करानी होगी।
टॉप स्कूलों में किस स्ट्रीम में कितनी रही मेरिट लिस्ट
स्कूल - साइंस - कामर्स
जीएमएसएसएस-16 - 96.6 - 95
जीएमएसएसएस-37 बी - 93.40 - फुल
जीएमएसएसएस-19 - 96.8 - 91.40
जीएमएसएसएस-18 - 92.80 - फुल
जीएमएसएसएस-32 - 92.0 - 88.2
जीएमएसएसएस-33 - 93.40 - फुल
जीएमएसएसएस-35 - 95.6 - 93
जीएमएसएसएस-40 - 93 - फुल
जीएमएसएसएस-46 - 92.40 - 86.4