फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   all india pre vetarnary test result, exam result, competitive exam result, campus, haryana

ऑल इंडिया प्री वेटेरिनरी टेस्ट का रिजल्ट जारी, ये हैं तीन टॉपर

Tue, 21 Jun 2016 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/हिसार Updated Tue, 21 Jun 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
all india pre vetarnary test result, exam result, competitive exam result, campus, haryana
ऑल इंडिया प्री वेटरनरी टेस्ट रिजल्ट के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया प्री वेटेरिनरी टेस्ट(एआईपीवीटी) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इसमें देशभर में पहली तीन रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थी हरियाणा के हैं। फतेहाबाद के अमित गर्ग ने पहला और भिवानी के रोहित सांगवान ने आल इंडिया लेवल पर दूसरा स्थाना पाया। मेरिट में तीसरा स्थान हासिल करने वाली अल्का भी हरियाणा की ही है।
विज्ञापन


परिणाम घोषित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि अन्य कोर्सों की तरह पशु चिकित्सा की पढ़ाई की ओर भी युवाओं का रुझान बढ़ा है। कुल 84012 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 48661 लड़के और 35351 लड़कियां शामिल थीं। 72534 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। इसमें लड़कियों की संख्या 29969 रही। वेटेरिनरी काउंसिल ऑफ इंडिया ने परीक्षा में सफल रहे 452 छात्रों का परिणाम घोषित किया है। इसमें भी 136 छात्राएं हैं।
विज्ञापन


लुवास में काउंसिलिंग के आधार पर होगा दाखिला
अखिल भारतीय पशु चिकित्सा परिषद द्वारा जारी सूचना के अनुसार लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय हिसार और पशु चिकित्सा महाविद्यालय बहु अकबरपुर रोहतक में भी दाखिला केवल प्री वेटेरिनरी परीक्षा के आधार पर होगा। इस परीक्षा में हरियाणा के कुल 5807 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। हरियाणा के इन दोनों महाविद्यालयों में दाखिला जुलाई में होने वाली काउंसिलिंग के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहनत का विकल्प नहीं: अमित
वेटेरिनरी टेस्ट में टॉपर रहे भट्टूकलां के अमित गर्ग का कहना है कि मेहनता का कोई विकल्प नहीं है। जैसी उम्मीद की थी, वैसा ही परिणाम आया। अमित ने एम्स परीक्षा में भी देशभर में भी 15वां स्थान हासिल किया था। अमित ने बताया कि वह एम्स को ही प्राथमिकता देंगे और डॉक्टर बन कर लोगों की सेवा करना चाहते हैं।


रोजाना छह घंटे की पढ़ाई: रोहित
भिवानी के सिवाच गांव के रोहित सांगवान ने कहा कि प्रतिदिन छह घंटे की कड़ी मेहनत के बाद उसे यह सफलता मिली है। पिछले हफ्ते आए एम्स के परिणाम में भी उसकी 313वीं रैंक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed