{"_id":"579a5dac4f1c1bec6a21f481","slug":"all-important-news-related-to-punjab-university-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक से पढ़े पीयू से जुड़ी बड़ी खबरें जिनका आपसे सरोकार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एक क्लिक से पढ़े पीयू से जुड़ी बड़ी खबरें जिनका आपसे सरोकार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Jul 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
विश्व हेपेटाइटिस डे पर कैंपस में निकाली जागरूकता रैली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन सभी स्टूडेंट्स और फैकल्टी सदस्यों के लिए कैंपस स्थित हेल्थ सेंटर पर हेपेटाइटिस बी और सी की निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराएगा। पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने वीरवार को यह घोषणा की। पीयू कैंपस में विश्व हेपेटाइटिस डे पर पीयू हेल्थ सेंटर की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। हेल्थ सेंटर के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ.देवेंद्र धवन की अगुवाई में आयोजित रैली में 400 से अधिक स्टूडेंट और फैकल्टी ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पीजीआई डायरेक्टर प्रोफेसर योगेश चावला मुख्य अतिथि थे। उन्होंने बताया कि हर 12वां इंसान हैपेटाइटिस से पीड़ित है। इस मौके पर पीजीआई के डॉ.सुनील तनेजा ने हेपेटाइटिस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पीयू में मुंशी प्रेमचंद जयंती पर व्याख्यान आज
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित हिंदी विभाग की ओर से शुक्रवार को मुंशी प्रेमचंद जयंती पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार के अनुसार कार्यक्रम गांधी भवन ऑडिटोरियम में सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। इस मौके पर हिमाचल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर चमनलाल गुप्ता मुख्य वक्ता होंगे। पीयू डीन भाषा संकाय प्रो. पंकज मालवीय विशेष अतिथि होंगे। डॉ. अशोक के अनुसार शहरवासी व्याख्यान में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित हैं।
पीयू में 15 अगस्त तक एनएसएस में होगा रजिस्ट्रेशन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने पीयू कैंपस स्थित विभिन्न विभागों और एफिलिएटेड 192 कॉलेज स्टूडेंट्स से एनएसएस विंग में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए हैं। पीयू प्रवक्ता विनीत पूनिया के अनुसार स्टूडेंट 15 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने वाले स्टूडेंट्स का ब्योरा पीयू एनएसएस कोआर्डिनेटर के पास भेजना होगा। तीन साल तक एनएसएस ज्वाइन करने पर स्टूडेंट्स को बी और सी सर्टिफिकेट मिलता है। सी सर्टिफिकेट पाने वाले स्टूडेंट को हायर स्टडी में 3 फीसदी अंकों का लाभ मिलता है।

पीयू में इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग
pu counseling
- फोटो : amar ujala
पीयू में इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्थित लॉ ऑडिटोरियम में वीरवार को पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(यूआईईटी) और यूआईसीईटी सहित शहर के पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग हुई। वीरवार को काउंसिलिंग में काफी संख्या में स्टूडेंट पहुंचे। काउंसिलिंग में कई स्टूडेंट ने सीटें भी छोड़ दीं।
एमएससी का रिजल्ट घोषित
पंजाब यूनिवर्सिटी ने वीरवार को एमएससी ह्यूमन जिनोम दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्टूडेंट्स पीयू वेबसाइट http://results.puchd.ac.in/.पर रिजल्ट देख सकते हैं।
कश्मीरी माइग्रेंट स्टूडेंट्स के लिए अतिरिक्त सीट पर दाखिला
पीयू और एफिलिएटेड कॉॅलेजों में कश्मीर माइग्रेंट स्टूडेंट्स के लिए एक अतिरिक्त सीट बढ़ाने का फैसला लिया है। पीयू प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार पीयू कैंपस के बीएड, एमएड, बीए-एलएलबी (आनर्स), एलएलएम, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी, बी फार्मा, एम फार्मा, एमए मास कम्यूनिकेशन, एमसीए,एमबीए, एमटेक, एमएससी (बायोटेक), एमई (केमिकल), बीई और पीयू और कॉलेजों में शुरू किए गए नए कोर्स में अतिरिक्त सीट पर दाखिले का मौका है। जिन विषयों में एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया है, वहां भी मेरिट के आधार पर स्टूडेंट्स को दाखिला मिलेगा।

पीयू कैंपस और कॉलेजों में डबल शिफ्ट में पढ़ाई की तैयारी
पीयू की खराब आर्थिक हालत के विरोध में एनएसयूआई
- फोटो : amar ujala
पीयू की खराब आर्थिक हालत के विरोध में एनएसयूआई
पंजाब यूनिवर्सिटी के आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। पीयू प्रशासन कर्मचारियों और प्रोफेसर को वेतन भी नहीं दे पा रही है। देश की टॉप यूनिवर्सिटी होने के बावजूद सेंट्रल गवर्नमेंट पीयू को उसके हिस्से का पूरा फंड रिलीज नहीं कर रही। वीरवार को नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने भारत सरकार द्वारा फंड न देने के विरोध में पीयू स्टूडेंट सेंटर पर लोगों से भीख मांगी। एनएसयूआई छात्र नेता मनोज लुबाना, मनप्रीत संधू और शिया मनोचा की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों से 201 रुपये इकट्ठे किए गए। लुबाना के अनुसार केंद्र सरकार को तुरंत फंड रिलीज करना चाहिए।
पीयू कैंपस और कॉलेजों में डबल शिफ्ट में पढ़ाई की तैयारी
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस और पीयू एफिलिएटेड शहर के कॉलेजों में जल्द डबल शिफ्ट में नए कोर्स शुरू करने की तैयारी है। पीयू और कॉलेजों में इंफ्रास्ट्रक्चर के बेहतर इस्तेमाल करने और कमाई बढ़ाने के लिए यह प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में जल्द ही पीयू प्रशासन एक कमेटी बनाएगा। मामले में यूटी प्रशासन से भी सुझाव मांगा जाएगा। 24 जुलाई को पीयू सीनेट बैठक में यूनिवर्सिटी में फंड की कमी को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। सीनेट में कड़े विरोध के बाद फीस में 35 फीसदी तक इजाफा कर दिया गया। पीयू सीनेट में फंड जुटाने के लिए कई प्रस्तावों में पीयू कैंपस और कॉलेजों में डबल शिफ्ट में कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा गया। जानकारी के अनुसार पीयू कॉलेजों में भी नए सेल्फ फाइनेंस कोर्स शुरू किए जा सकते हैं। ईवनिंग में सेल्फ फाइनेंस में लॉ और एमबीए कोर्स शुरू किए जा सकेंगे। इन कोर्स में प्रत्येक सीट की फीस 1 से 2 लाख रुपये होती है। ऐसे में पीयू को ट्यूशन और एग्जाम फीस के तौर पर काफी कमाई भी हो सकेगी। गौरतलब है कि पीयू कैंपस में इस समय यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) और डिपार्टमेंट ऑफ लॉ में सुबह और शाम की शिफ्ट में पढ़ाई होती जाती है। यूआईएलएस में एलएलएम कोर्स की सुबह के बैच में 1 लाख और शाम के बैच की फीस 2 लाख तक है।
यूसोल में शुरू होंगे नए कोर्स
पीयू को हर साल कई करोड़ की आमदनी सिर्फ यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यूसोल) से होती है। सीनेट सदस्य मुनीष ने कहा कि पत्राचार विभाग में एमए एजुकेशन, एमए लाइब्रेरी जैसे कोर्स शुरू कर पीयू काफी कमाई कर सकता है। पत्राचार से हर साल करीब 22 हजार स्टूडेंट विभिन्न कोर्सों में दाखिला लेते हैं।
यूटी प्रशासन को भेजेगा प्रपोजल
शहर में इस समय करीब 20 प्राइवेट और सरकारी कॉलेज हैं। अधिकतर कॉलेजों में 3 बजे के बाद कमरे खाली हो जाते हैं। पीयू प्रशासन जल्द ही यूटी के गवर्नमेंट कॉलेजों में दूसरी शिफ्ट में नए कोर्स शुरू करने के लिए चिट्ठी लिखेगा। यूटी प्रशासन पहले ही कॉलेजों में दूसरी शिफ्ट में वोकेशनल कोर्स शुरू करने का प्लान तैयार कर रहा है।

लॉ एंट्रेंस पेपर लीक मामले में जांच कमेटी ने उठाए कई सवाल
पंजाब यूनिवर्सिटी
- फोटो : amar ujala
विदेशी स्टूडेंट को ट्यूशन फीस के तौर पर देने होंगे 4 हजार डालर
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन आगामी 31 जुलाई को होने वाली सिंडीकेट बैठक में डायरेक्टर एडमिशन ऑफ एब्रॉड (डासा) के तहत दाखिला पाने वाले स्टूडेंट्स की फीस को लेकर फैसला लेगा। जानकारी अनुसार डासा के तहत विदेशी स्टूडेंट्स को विभिन्न कोर्स में दाखिला दिया जाता है। सिंडीकेट में डासा के तहत दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स को प्रथम सेमेस्टर में 4 हजार डालर फीस ट्यूशन फीस देनी होगी। सार्क देशों से आने वाले स्टूडेंट्स को ट्यूशन फीस में 50 फीसदी छूट दी जाएगी। गौरतलब है कि पंजाब यूनिवर्सिटी के सभी विभागों में एनआरआई के लिए सीटें रिजर्व होती हैं। लेकिन अधिकतर कोर्स में हर साल सीटें खाली रह जाती हैं। पीयू को इन सीटों के खाली रहने से काफी आर्थिक नुकसान भी होता है। जानकारी अनुसार पीयू अब एनआरआई स्टूडेंट्स को पीयू में दाखिले के लिए प्रोत्साहित करने के लिए डासा से संपर्क करेगा। पीयू में 2016-17 सत्र में यूआईईटी में 2 और यूआईसीईटी में 1 स्टूडेंट ने डासा के तहत दाखिला लिया है।
ले. जरनल केजे सिंह को महाराजा रणजीत सिंह चेयरशिप
पीयू प्रशासन महाराजा रणजीत सिंह चेयरशिपजनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वेस्टर्न कमांड ले. जनरल केजे सिंह को देने की तैयारी में है। 31 जुलाई को पीयू सिंडीकेट में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। केजे सिंह आगामी 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। जानकारी अनुसार सिंह 17 अगस्त को पीयू में नेशनल सिक्योरिटी पर आधारित एक लेक्चर देने के लिए पहुंचेंगे।
लॉ एंट्रेंस पेपर लीक मामले में जांच कमेटी ने उठाए कई सवाल
2014 पीयू लॉ एंट्रेंस टेस्ट का पेपर लीक होने के मामले में जांच कमेटी ने कई सवाल उठाए हैं। लॉ एंट्रेंस पेपर की जांच रिपोर्ट रविवार को सिंडीकेट में पेश की जाएगी। जानकारी अनुसार डॉ.भारत भूषण प्रसून की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने एंट्रेंस टेस्ट की गोपनीयता पर सवालिया निशान लगाया है। साथ ही इस पूरे मामले में कई शिक्षकों द्वारा कमेटी के सामने पेश नहीं होने की बात भी सामने आई। जांच रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में लॉ विभागाध्यक्ष प्रो.नागपाल ने कमेटी को बताया कि परीक्षा से पहले लॉ विभाग के ही शिक्षक डॉ.अजय रंगा ने एंट्रेंस में आने वाले प्रश्न पत्र पूछने की कोशिश की थी । नागपाल के अनुसार 9 जून 2014 को हुए एंट्रेंस टेस्ट में डा.रंगा का भाई भी अपीयर हुआ था। रिपोर्ट में लॉ एंट्रेंस टेस्ट में डॉ.अजय रंगा द्वारा ड्यूटी दिए जाने की बात भी कही गई है। प्रश्न पत्र तैयार करने वाली प्रोफेसर डा.अनुपमा गोयल भी कमेटी के सामने पेश नहीं हुई। पूरी जांच रिपोर्ट में कई शिक्षकों पर कमेटी ने सवाल खड़े किए हैं।