{"_id":"5b58cfed4f1c1b19208b6c66","slug":"admits-45-students-admission-in-shahmukhi-at-pu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में शाहमुखी में मिलेगा 45 छात्रों को दाखिला, पहला बैच ट्रायल के तौर पर पढ़ाया जाएगा फ्री","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू में शाहमुखी में मिलेगा 45 छात्रों को दाखिला, पहला बैच ट्रायल के तौर पर पढ़ाया जाएगा फ्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Jul 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
punjab university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू में पंजाबी डिपार्टमेंट की ओर से शाहमुखी के डिप्लोमा कोर्स की शुरूआत इसी सत्र से की जाएगी। पहले बैच में 45 स्टूडेंट्स को फ्री में दाखिला दिया जाएगा। इसकी तैयारी पंजाबी विभाग की ओर से की गई है। यह छह महीने का डिप्लोमा होगा। अगर इसका रिस्पांस अच्छा मिलेगा तो इसकी भविष्य में सीटें बढ़ाई जा सकती हैं।
पंजाबी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष योगराज अंगरीश ने बताया कि बुधवार को भी मीटिंग की गई है। इस कोर्स का शेड्यूल तय करने को लेकर वीरवार को मीटिंग रखी गई है। इसमें मेरिट के आधार पर डिप्लोमा कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। मीटिंग के बाद यह कोर्स शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया शाहमुखी का डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स दोपहर बाद बहादुर भवन में तीन से पांच बजे तक चलेगा।
पहले सत्र के डिप्लोमा कोर्स की फीस नहीं रखी जाएगी। अगर इसके बाद स्टूडेंट्स इसमें पढ़ने के लिए दिलचस्पी दिखाएंगे तो इसकी फीस पांच हजार रुपये रखी जाएगी। एकेडमिक कमेटी की मीटिंग में इसे तय किया जाएगा। इसमें सभी सदस्य मिलकर यह फैसला आज लेंगे।