{"_id":"577d45904f1c1b6f0c7fb5e9","slug":"admissions-start-in-colleges-in-chandigarh-from-7-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरिट लिस्ट जारी, आज से सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में दाखिले की दौड़ ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मेरिट लिस्ट जारी, आज से सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में दाखिले की दौड़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
एडमिशन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 11 प्राइवेट और गवर्नमेंट कॉलेजों में वीरवार से दाखिले की प्रक्रियाशुरू होगी। 2016-17 सत्र के लिए पहुंचे आवेदनों से प्राइवेट के मुकाबले गवर्नमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए अधिक मारामारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
शहर के गवर्नमेंट कॉलेजों ने इस साल एडमिशन प्रक्रिया में आवेदन और मेरिट लिस्ट को ऑनलाइन किया है। लेकिन काउंसिलिंग के लिए स्टूडेंट को कॉलेजों में पहुंचना होगा। बुधवार तक सभी कॉलेजों की फाइनल मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। वीरवार दाखिले के बाद स्टूडेंट को फीस जमा कर सीट रिजर्व करनी होगी। सभी कॉलेजों में सुबह नौ बजे से काउंसिलिंग का दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
दाखिले में अभिभावकों की भी लगेगी दौड़ वीरवार को कॉलेजों की काउंसिलिंग में सिर्फ स्टूडेंट ही नहीं अभिभावकों की भी दौड़ लगेगी। एक एक स्टूडेंट्स ने तीन से चार कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन किया है। गवर्नमेंट कॉलेजों ने तो बीए को छोड़ अन्य सभी कोर्स के सेंट्रलाइज्ड एडमिशन का शेड्यूल बनाया है। लेकिन सभी प्राइवेट स्कूल अपने स्तर पर दाखिला देंगे। 60 से 80 फीसदी अंक वाले स्टूडेंट को दाखिले के लिए एक से दूसरे कॉलेज में भागदौ़ड़ करनी होगी। अधिकांश विद्यार्थियों के साथ परिवार के सदस्यों को अलग-अलग कॉलेजों में बैठकर मेरिट लिस्ट को मोबाइल पर अपडेट करना होगा।
विज्ञापन
लाख से अधिक अभिभावक और स्टूडेंट पहुंचेंगे कॉलेजों में कॉलेजों में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में दाखिले के लिए वीरवार को ट्राइसिटी ही नहीं पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली सहित देश भर से स्टूडेंट काउंसिलिंग में पहुंचेंगे। शहर के सरकारी कॉलेजों में ही 40 हजार से अधिक आवेदन फार्म जमा हुए हैं। जबकि प्राइवेट कॉलेजों में भी 30 से 40 हजार आवेदन फार्म जमा हुए हैं। ऐसे में वीरवार को एक लाख से अधिक स्टूडेंट्स और अभिभावकों के कॉलेजों में पहुंचने की संभावना है।
जाम की संभावना चंडीगढ़ के साथ ही अन्य राज्यों से भी अधिकतर अभिभावक गाड़ियों में दाखिले के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में जाम की स्थित से गुजरना पड़ सकता है। कॉलेज प्रबंधन ने यूटी ट्रैफिक पुलिस से कॉलेजों के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा है।
किस कोर्स के लिए कहां पर काउंसिलिंग - वीरवार 5 गवर्नमेंट कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के लिए कैंपस में ही काउंसिलिंग होगी। लेकिन बीबीए,बीसीए,बीएससी मेडिकल,बीएससी नॉन मेडिकल और एमकॉम जैसे कोर्स के लिए अलग-अलग कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग होगी। स्टूडेंट को संबंधित कॉलेज में सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा।
-बीबीए और एमकॉम प्रथम वर्ष के लिए गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कामर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर-50 में काउंसिलिंग होगी।
-बीएससी मेडिकल,बीएससी माइक्रोबॉयोलॉजी(इलेक्टिव),बीएससी बॉयोटेक्नोलॉजी(इलेक्टिव) और बीएससी बॉयोइंफोरमेटिक्स (इलेक्टिव) के लिए सेक्टर-42 पोस्ट ग्रेजुएट
गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स-42 में काउंसिलिंग होगी।
-बीएससी नॉन मेडिकल, बीएससी कंप्यूटर साइंस (इलेक्टिव) और बीएससी इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दाखिले के लिए जीसीजी-11 में काउंसिलिंग होगी।
-बीसीए में दाखिले के लिए पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-46 में काउंसिलिंग की जाएगी।
हेल्पडेस्क पर मिलेगी मदद काउंसिलिंग के पहले दिन भीड़ को देखते हुए प्राइवेट और गवर्नमेंट कॉलेजों ने स्टूडेंट और अभिभावकों के बैठने के लिए व्यवस्था की है। कॉलेजों में एंट्री प्वाइंट पर हेल्पडेस्क बनाए गए हैं। अभिभावकों के बैठने के लिए ऑडिटोरियम और कमरे खोल जाएंगे। एनएसएस और एनसीसी स्टूडेंट की भी ड्यूटी लगाई गई है।