फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   admission schedule, nri seats admission schedule, punjab university admission schedule, chandigarh

पीयू में NRI सीटों पर दाखिला चाहिए, जल्द अप्लाई करें

Fri, 03 Jun 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Jun 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
admission schedule, nri seats admission schedule, punjab university admission schedule, chandigarh
डीयू दाखिला
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) ने विदेशी स्टूडेंट और एनआरई के लिए 10 फीसदी अतिरिक्त सीटें ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में निर्धारित कर दी हैं। 2016-17 सत्र में दाखिले के लिए विदेशी स्टूडेंट को 30 जून तक आवेदन करना होगा। इस साल अभी तक लॉ, डेंटल और अन्य कोर्स में 50 से अधिक आवेदन जमा हुए हैं। एनआरआई स्टूडेंट को आवेदन फार्म और संबंधित प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी ईमेल  dis@pu.ac.in.पर भेजनी होगी।
विज्ञापन


पीयू के विभिन्न विभागों में इस साल ईरान, इराक, अफगानिस्तान और यमन जैसे देशों के स्टूडेंट ने  आवेदन किया है। पीयू डीन (इंटरनेशनल स्टूडेंट) प्रो.दीप्ती गुप्ता ने बताया कि पीएचडी कोर्स के लिए विदेशी स्टूडेंट साल भर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 2015 में पीयू कैंपस में 205 और एफिलिएटेड कॉलेजों में 292  इंटरनेशनल स्टूडेंट ने दाखिला लिया था।
विज्ञापन


एनआरआई सीटों पर दाखिले के लिए स्टूडेंट को डीन इंटरनेशनल स्टूडेंट ऑफिस (पीयू स्टूडेंट सेंटर) पर आवेदन करना होगा। योग्यता पूरी होने पर दाखिला का आवेदन फार्म भर सकेंगे। विदेशी स्टूडेंट के दाखिले के लिए पीयू ने सिंगल विंडो सिस्टम में दो दिन का समय तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed