फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   admission schedule, journalism admission, journalism course, panchkula college admission, panchkula

जर्नलिज्म में एडमिशन लेना चाहते हैं, इस कॉलेज में मौजूद हैं कई कोर्स

Fri, 10 Jun 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 10 Jun 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
admission schedule, journalism admission, journalism course, panchkula college admission, panchkula
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : amar ujala
अगर आपको पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और डिप्लोमा करने के लिए दाखिला चाहिए तो पंचकूला के सेक्टर एक स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में कई कोर्स मौजूद हैं। इस कॉलेज ने हरियाणा के कॉलेजों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस कॉलेज को ऑवर ऑल एक्सीलेंस अवार्ड मिल चुका है। स्पोर्ट्स के क्षेत्र में हायर एजुकेशन द्वारा इस कॉलेज को सर्वोत्तम माना गया है।
विज्ञापन


खेल, पढ़ाई के साथ अन्य सुविधाओं में यह कॉलेज हरियाणा के अन्य कॉलेजों को मात देता है। कॉलेज के विभिन्न कोर्स में करीब 1200 स्टूडेंट्स को दाखिला मिलता है। जिसमें पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के स्टूडेंट्स शामिल हैं। 1982 से पहले यह कॉलेज सेक्टर सात में था, उसके बाद यह सेक्टर-1 की नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया। यहां पर हाईटेक कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, क्लासरूम, मीडिया रूम और विशाल आडिटोरियम इस कॉलेज की पहचान है।
विज्ञापन


टॉपर्स का है यह कॉलेज
यहां के स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी टॉपर भी हैं। इन स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया है। चंडीगढ़ हरियाणा हाईकोर्ट के जज जगमोहन इसी कॉलेज के स्कॉलर रह चुके हैं। कॉलेज की एनसीसी विंग के स्टूडेंट्स ने भी राज्य की गणतंत्र दिवस परेड में कई बार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। यहां से बीकॉम करने के बाद कई स्टूडेंट्स ने चार्टेड अकाउंटेंट का प्रोफेशन अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शानदार है कालेज का हॉस्टल
यहां लड़कों के लिए बेहतरीन हॉस्टल की सुविधा है। यहां करीब 100 स्टूडेंट्स की रहने की व्यवस्था है। हॉस्टल में मेस के भोजन से लेकर मनोरंजन के लिए एलईडी टीवी भी लगाया गया है।

आडिटोरियम में 1200 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था
सेक्टर एक के गवर्नमेंट कॉलेज में सरकार की ओर से विशाल आडिटोरियम का निर्माण करवाया गया था। जहां कॉलेज के विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा राज्य स्तरीय कार्यक्रम होते हैं। आडिटोरियम में करीब 1200 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। सेक्टर एक स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन विभिन्न विषयों में उपलब्ध है। पूरे राज्य में पोस्ट ग्रेजुएशन के क्षेत्र में कॉलेज की अलग पहचान है। यहां करीब 12 विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स उपलब्ध है। इसमें बीपीएड, अर्थशास्त्र में पीजी, इंग्लिश में पीजी, इतिहास में पीजी के अलावा एमकॉम और पीजीडीसीए जैसे कोर्स करवाए जाते हैं।

पत्रकारिता में एक वर्षीय डिप्लोमा उपलब्ध
पत्रकारिता में अपना भविष्य संवारने वाले स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से राज्य के विभिन्न कॉलेजों में इस सत्र से नए विषय शुरू करने का निर्णल लिया है। इसमें सेक्टर एक स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में दो नए विषय शुरू किए है। जिसमें पहला बीए अंग्रेजी आनर्स और दूसरा जनसंचार और पत्रकारिता में एक वर्षीय डिप्लोमा की एक-एक ईकाई आरंभ की गई है। अब स्टूडेंट्स को पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के लिए स्टूडेंट्स को शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। पत्रकारिता डिप्लोमा में 40 सीटें उपलब्ध है।


किस विषय में कितनी सीटें
बीकॉम- 240
बीए- 400
नॉन मेडिकल- 160
मेडिकल- 80
बीसीए- 60
बीएमसी- 40

पोस्ट ग्रेजुएशन
बीपीएड- 50
पीजी इंग्लिश- 60
पीजी हिस्ट्री-60
पीजी साइकोलॉजी-60
पीजी इकोनॉमिक्स- 60
एमकॉम- 60
पीजीडीसीए- 60
पीजीडीजेएमसी- 40

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के स्टूडेंट्स हर क्षेत्र में अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है, चाहे वह खेल के क्षेत्र में हो या पढ़ाई के क्षेत्र में। इसके अलावा कॉलेज में समय-समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां अक्सर करवाई जाती हैं। कॉलेज में बीकॉम की सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा शिक्षामंत्री और विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने यहां स्पोर्ट्स ट्रैक बनाने का आश्वासन दिया है। कॉलेज की पार्किंग सुधारने पर भी जोर दिया जा रहा है।
- अर्चना मिश्रा, प्रिंसिपल गवर्नमेंट पीजी कॉलेज सेक्टर-1
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed