{"_id":"5790dfe14f1c1b5633c4b6d9","slug":"admission-schedule-diploma-course-natural-medicine-yoga-course-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग में डिप्लोमा करना है, करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग में डिप्लोमा करना है, करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग का तीन वर्ष के डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक आवेदक 31 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं। फार्म व प्रोस्पेक्टस सेक्टर 16 ए चंडीगढ़ में स्थित गांधी स्मारक भवन से प्राप्त किए जा सकते हैं।
गांधी स्मारक भवन सेक्टर-16 के डायरेक्टर डॉ देवराज त्यागी ने बताया कि डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए पहले 20 जुलाई अंतिम तिथि थी। छात्र-छात्राओं के उत्साह को देखते हुए एकेडमी ने अब 31 जुलाई तक बढ़ा दी है।
उन्होंने बताया कि डिप्लोमा इन नेचुरोपैथी एंड योग ( एनडीडीवाई) का पाठयक्रम तीन वर्ष का हैं जिसमें छह माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल है। यह कोर्स गांधी नेशनल एकेडमी ऑफ नेचुरोपैथी, राजघाट नई दिल्ली से संचालित होता है।
विज्ञापन
डिप्लोमा इन नेचुरोपैथी एंड योग में प्रवेश के लिये विज्ञान विषयों के साथ बारहवीं कक्षा उतीर्ण होना अनिवार्य है। जिन लोगों ने कला वर्ग से 12 वीं की है उनको सामान्य विज्ञान की अतिरिक्त परीक्षा देनी पड़ेगी। एमबीबीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस डिग्री कोर्स किए व्यक्तियों को सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश मिलेगा।