फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   admission schedule, chandigarh colleges admission schedule, campus, education, chandigarh

प्रॉस्पेक्टस ऑनलाइन, सरकारी कॉलेज के फ्री, लूट रहे प्राइवेट कालेज

Thu, 09 Jun 2016 12:21 PM IST
डॉ. सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
डॉ. सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Jun 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
admission schedule, chandigarh colleges admission schedule, campus, education, chandigarh
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों की फीस और अन्य खर्चों को लेकर यूटी प्रशासन पॉलिसी बनाकर शिकंजा कसने का दम भर रहा है। लेकिन प्राइवेट कॉलेजों के प्रॉस्पेक्टस की मनमानी कीमत को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन आंखें बंद किए हुए हैं। कॉलेजों में 2016-17 सत्र में दाखिले का दौर शुरू हो चुका है। प्राइवेट कॉलेज प्रॉस्पेक्टस के नाम पर मोटी कमाई कर रहे हैं। प्राइवेट कॉलेज प्रॉस्पेक्टस के लिए 600 से 800 रुपये तक वसूल रहे हैं। इसकी बिक्री से ही कॉलेजों को लाखों की कमाई हो रही है।
विज्ञापन


प्राइवेट कॉलेजों ने ऑनलाइन आवेदन सुविधा शुरू कर दी है। लेकिन प्रॉस्पेक्टस और प्रोसेसिंग फीस के तौर पर हर साल 50 से 100 रुपये फीस बढ़ा दी जाती है। चंडीगढ़ के प्राइवेट कॉलेजों में ट्राइसिटी के अलावा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली सहित देश भर से स्टूडेंट आवेदन करते हैं। सीमित सीटों के कारण 70 से 80 फीसदी पर भी दाखिला मुमकिन नहीं। ऐसे में एक स्टूडेंट को चार से पांच कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करना पड़ता है। प्रॉस्पेक्टस खरीदने पर ही एक स्टूडेंट को 2500 से 3000 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


हॉस्टल प्रॉस्पेक्टस की कीमत भी 700 रुपये तक
उधर, कॉलेजों ने हॉस्टल में दाखिले के लिए भी प्रॉस्पेक्टस की 400 से 700 रूपये फीस तय कर रखी है। जबकि गवर्नमेंट कॉलेज के हॉस्टल के  फार्म 100 से 150 रुपये में उपलब्ध हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गवर्नमेंट कॉलेजों में आवेदन निशुल्क
इस सत्र शहर के पांच सरकारी कॉलेजों में मंगलवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूटी प्रशासन स्टूडेंट से आवेदन  निशुल्क ले रहा है। अधिकारियों के अनुसार काउंसिलिंग के बाद जिन स्टूडेंट का दाखिला होगा उनसे ही 250 रुपये प्रोसेसिंग फीस ली जाएगी। उधर, 10 जून से शहर के 40 सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले के प्रॉस्पेक्टस  की कीमत शिक्षा विभाग ने सिर्फ 150 रुपये तय की है। जबकि प्राइवेट कॉलेज 600 से 800 रुपये प्रॉस्पेक्टस और आवेदन फीस के तौर पर वसूल रहे हैं।


किस कॉलेज के प्रॉस्पेक्टस की कीमत कितनी
कॉलेज का नाम--------------प्रॉस्पेक्टस का मूल्य
एसडी कॉलेज 32--------------800            
एमसीएम कालेज---------------700
डीएवी कॉलेज-----------------550 रुपये  
श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज--------600
गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन----550
(देव समाज कॉलेज फॉर वुमन-45 की संभावित कीमत 650 से 700 रुपये)

प्राइवेट एडेड कॉलेजों को यूटी प्रशासन 95 फीसदी आर्थिक मदद देता है। प्रॉस्पेक्टस की कीमत में मनमानी नहीं होनी चाहिए। मैं कल ही प्राइवेट कॉलेजों द्वारा प्रॉस्पेक्टस फीस के बारे में जानकारी लूंगा।
- जितेंद्र यादव, डायरेक्टर, हायर एजुकेशन चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed