फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   admission schedule, 11th class admission schedule, chandigarh school admission schedule, chandigarh

चंडीगढ़ के स्कूलों में दाखिले का शेड्यूल जारी, यहां मिलेंगे प्रॉस्पेक्टस

Fri, 10 Jun 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Jun 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
admission schedule, 11th class admission schedule, chandigarh school admission schedule, chandigarh
डीयू दाखिला
चंडीगढ़ के 40 गवर्नमेंट स्कूलों की 11वीं क्लास में दाखिले के लिए वेबसाइट लॉन्च हो गई हैं। पूरा शेड्यूल भी जारी हो गया है। सेक्टर-20 जीजीएमएसएसएस में डायरेक्टर हायर एजुकेशन जितेंद्र यादव ने आवेदन के लिए ऑनलाइन वेबसाइट का उद्घाटन किया और प्रॉस्पेक्ट्स जारी किया। गवर्नमेंट स्कूलों में 2016-17 सत्र में आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल कोर्स की 13 हजार सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। विभाग ने स्टूडेंट की सुविधा के लिए 20 हजार प्रॉस्पेक्ट्स प्रकाशित कराए हैं। स्टूडेंट विभाग की वेबसाइट: www.chdeducation.gov.in पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


पहली बार पत्रकारिता की पढ़ाई
11वीं क्लास में पहली बार पत्रकारिता और कानून की पढ़ाई के दो नए कोर्स शुरू किए गए हैं। डिप्टी डायरेक्टर स्कूल चंचल सिंह ने बताया कि सेक्टर-35 स्थित गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में मास मीडिया स्टडीज (पत्रकारिता) और सेक्टर-19 गवर्नमेंट स्कूल में लीगल स्टडीज (कानून विषय) कोर्स शुरू किए गए हैं। दोनों कोर्स को आर्ट्स संकाय में अन्य विषयों के कंबिनेशन के साथ चुनना होगा। अच्छा रिस्पांस होने पर इन कोर्स को अगले साल से अन्य स्कूलों में भी शुरू किया जाएगा।  
विज्ञापन


नौ बजे से मिलने लगेंगे प्रॉस्पेक्टस
गवर्नमेंट स्कूलों में सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक 150 रुपये में प्रॉस्पेक्टस मिलेंगे। आठ स्कूलों में निशुल्क ऑनलाइन आवेदन के लिए 4-4 कंप्यूटर की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों में मिलेंगे प्रॉस्पेक्टस
जीएमएसएसएस सेक्टर-10, जीएमएसएसएस सेक्टर-20बी, जीएमएसएसएस सेक्टर-37डी, जीएमएसएसएस सेक्टर-47, जीएमएसएसएस एमएचसी मनीमाजरा, जीएमएसएसएस सेक्टर-28डी और जीएसएसएस मौलीजागरां(वी)।  

ये रहेगा दाखिले का शेड्यूल
10 जून से प्रॉस्पेक्टस की बिक्री शुरू
20 जून आवेदन करने की अंतिम तिथि
27 जून को कॉमन मेरिट लिस्ट शाम चार बजे होगी जारी।
28 जून दोपहर दो बजे तक मेरिट संबंधी ऑब्जेक्शन करें।
30 जून को 11 बजे वेबसाइट पर स्कूल अलॉटमेंट लिस्ट होगी जारी
1 और 2 जुलाई को सुबह 9 से दोपहर एक बजे फीस जमा होगी।
4 जुलाई से 11वीं कक्षाओं का नया सत्र शुरू

 दाखिले संबंधी अन्य जरूरी जानकारी
- विभाग ने वेबसाइट पर स्कूलों की पिछले साल की कटऑफ भी जारी की है।
- स्टूडेंट्स को 11वीं में विभिन्न संकायों में 28 विषयों का विकल्प मिलेगा।
- गवर्नमेंट स्कूलों में 21 वोकेशनल कोर्स की सुविधा दी गई है।
- 11वीं में दाखिला पांच विषयों के ग्रेड के आधार पर बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed