फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   admission, open, jawahar navoday, last date jawahar navoday school admission, panchkula, chandigarh,

जवाहर नवोदय ने छठी के लिए आवेदन मांगे, ये है अंतिम तिथि

Tue, 23 Aug 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 23 Aug 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
admission, open, jawahar navoday, last date jawahar navoday school admission, panchkula, chandigarh,
स्कूल जाते बच्चे - फोटो : demo
जवाहर नवोदय विद्यालय मौली की वर्ष 2017-18 छठी कक्षा की चयन  परीक्षा के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 16  सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

स्कूल के  एक प्रवक्ता ने बताया कि कक्षा 6 की चयन परीक्षा 8 जनवरी, 2017 को सुबह 11.30  बजे आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि चयन परीक्षा के लिए आवेदन पत्र  जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी के अतिरिक्त प्राचार्य, जवाहर  नवोदय निद्यालय से नि:शुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। पूर्ण रूप से भरा हुआ  आवेदन पत्र खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में 16 सितंबर, 2016 तक  पहुंच जाना चाहिए। इस आवेदन पत्र पर मान्यता प्राप्त/विशेष शिक्षा योजना  जहां पर अभ्यार्थी 16 सितंबर, 2016 तक या उससे पहले कक्षा पांच में पढ रहा  है, मुख्याध्यापक के हस्ताक्षर होने चाहिए।
विज्ञापन


आवेदन पत्र जमा करवाने के पश्चात  खंड शिक्षा अधिकारी से इसकी रसीद जरूर लें। जवाहर नवोदय  विद्यालय के प्राचार्य द्वारा तैयार किया गया प्रवेश पत्र आवेदक को खंड  शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से दिया जाएगा। किसी को चयन परीक्षा  की तिथि के एक सप्ताह पूर्व तक प्रवेश पत्र प्राप्त न हो तो उसके लिए  प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय/खण्ड शिक्षा अधिकारी/जिला शिक्षा अधिकारी  से तुरंत संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed