{"_id":"5789cabb4f1c1b6c2a13d8a5","slug":"admission-college-admisssion-govt-college-admission-private-college-admission-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आज आखिरी मौका, जल्दी कीजिए","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आज आखिरी मौका, जल्दी कीजिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 16 Jul 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
तीसरी कट ऑफ में कॉलेजों में भारी भीड़ बढ़ने की संभावना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के 11 सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में दाखिला लेने का आज आखिरी मौका है। स्टूडेंट लेट फीस के बिना दाखिला ले सकेंगे। कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्स की अधिकतर सीटें भर चुकी हैं। ऐसे में स्टूडेंट के पास बीए, पीजी डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की कुछ सीटों पर ही दाखिले का मौका है। सभी कॉलेजों ने शुक्रवार को खाली सीटों को लेकर वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर अपडेट जानकारी दे दी है।
जीसीजी-11 प्रिंसिपल प्रोफेसर अनीता कौशल ने बताया कि कॉलेज के सभी कोर्स में सीटें फुल हो चुकी हैं। सिर्फ एससी-एसटी कैटेगरी की कुछ सीटें खाली हैं। सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन की प्रिंसिपल निशा भार्गव ने बताया कि बीए में करीब 30 सीटें खाली हैं। उन्होंने बताया कि बीसीए 3,बीएससी कंप्यूटर साइंस में 3, एमए इकोनॉमिक्स 4, पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस में 5 और पीजी डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन में 5 सीटें खाली हैं।
सेक्टर-46 प्रिंसिपल डॉ.बीपी यादव ने बताया कि एमकॉम और बीबीए की सभी सीटें भर चुकी हैं। अभी बीए की सीटों पर दाखिला का मौका है। शनिवार तक लेट फीस के बिना स्टूडेंट एडमिशन ले सकते हैं। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज डीन एडमिशन प्रो.बीके बिरमानी के अनुसार बीबीए, बीसीए, बीएससी के साथ ही आर्ट्स की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। आर्ट्स में 1000 सीटों पर 65 फीसदी से अधिक कट ऑफ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कॉलेज में पीजी डिप्लोमा और मास्टर डिग्री की ही कुछ सीटें खाली हैं। डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन में 49 सीटें, एमकॉम बिजनेस इकोनॉमिक्स में 53, पीजी डिप्लोमा इन मार्केटिंग मैनेजमेंट में 48, मॉस्टर ऑफ इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी-37, पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन में 46, बैचलर ऑफ वोकेशनल डिग्री इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में 2, बैचलर ऑफ वोकेशनल डिग्री इन फूड एंड टेक्नोलॉजी में 34 और डिप्लोमा इन कोस्टमोलॉजी में में 40 सीटें खाली हैं।
सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.भूषण कुमार शर्मा के अनुसार अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की सभी सीटें भर गई हैं। उन्होंने बताया कि अभी पीजी डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन और पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन में 5 से 10 सीटों पर दाखिला मिल सकता है। कॉलेज के बैचलर ऑफ वोकेशनल कोर्स इन रिटेल,नेटवर्किंग और फैशन टेक्नोलॉजी में 10 सीटें रिक्त हैं।
जीसीजी-42 प्रिंसिपल मनी बेदी के अनुसार बीए की 20-30 सीटें अभी रिक्त हैं। छात्राएं पीजी डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन में भी अभी दाखिले ले सकती हैं। साइंस की सभी सीटें भर चुकी हैं। जीसी-11 प्रिंसिपल प्रो.जेके सहगल के अनुसार पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की कुछ सीटें अभी रिक्त हैं। बीए में इस साल 65 फीसदी पर सभी सीटें भर गई हैं।
18 जुलाई से कक्षाएं होंगी शुरू
16 जुलाई को शहर के सभी कॉलेजों में दाखिले का पहला चरण खत्म हो जाएगा। गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेजों में 18 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। सभी गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेजों में सोमवार से कक्षाएं शुरू होंगी।
हॉस्टल के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट
कोर्स में दाखिले के बाद अब शहर से बाहर के स्टूडेंट हॉस्टल में दाखिले के लिए दौड़ लगा रहे हैं। सभी कोर्स में इस साल 3 से 5 फीसदी कट ऑफ बढ़ गया है। ऐसे में हॉस्टल मिलने में भी काफी दिक्कत आ रही है। जीसी-11 चीफ वार्डन डॉ.देवराज जात के अनुसार सभी कोर्स के लिए सिर्फ 6 फीसदी सीटें रिजर्व की गई हैं। उन्होंने बताया कि पहली कट ऑफ लिस्ट 88 फीसदी तक गई है। 130 सीटों के लिए 250 के करीब आवेदन फार्म पहुंचे हैं।
सभी गवर्नमेंट कॉलेजों में इस साल दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और स्टूडेंट की सुविधा के अनुसार किया गया है। इस साल दाखिले को लेकर भी गवर्नमेंट कॉलेज की तरफ स्टूडेंट का झुकाव रहा है। गवर्नमेंट कॉलेजों में कट ऑफ भी पिछले सालों से अधिक रहा है।
- जितेंद्र यादव, डायरेक्टर, हायर एजुकेशन, चंडीगढ़