फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   admission, college admission, panchkula college admission, admission schedule, panchkula

कॉलेजों में आवेदन की प्रक्रिया खत्म, जानिए कब लगेगी मेरिट लिस्ट?

Thu, 30 Jun 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 30 Jun 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
admission, college admission, panchkula college admission, admission schedule, panchkula
ऊना कॉलेज में भी एडमिशन के लिए छात्र पहुंच रहे हैं। यहां सभी छात्र संगठन मार्गदर्शक केंद्र लगाकर छात्रों की मदद कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला के कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन का समय खत्म हो गया है। 5 जून से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 30 जून तक जारी रही। अब स्टूडेंट्स को 1 जुलाई को शाम 4 बजे तक दस्तावेज जमा कराने होंगे। इसके बाद 5 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स के दाखिले लेने और फीस जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


शहर में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एफिलेटेड चार गवर्नमेंट कॉलेज है, इनमें  सेक्टर एक स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, सेक्टर 14 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, कालका स्थित अरूणा आसिफ अली गवर्नमेंट कॉलेज और बरवाला स्थित गवर्नमेंट कॉलेज शामिल है। इन सभी कॉलेजों में अलग-अलग कोर्स के  लिए कुल 2790  सीटें उपलब्ध हैं। इस सेशन में पिछले सेशन के विपरीत बहुत कम  आवेदन फार्म जमा हुए है।
विज्ञापन


इस सेशन में चारों कॉलेजों में 4009 आवेदन किए गए है, परंतु अभी तक लगभग 30 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने अपने दस्तावेज कॉलेज में जमा नहीं करवाए है। ऐसे में दस्तावेज जमा नहीं होने के कारण इन स्टूडेंट्स का नाम मेरिट लिस्ट में जारी नहीं होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेज नहीं जमा करवाए तो लिस्ट में नहीं होगा नाम
शहर के चारों कॉलेजों को हायर एजुकेशन विभाग की ओर से 5 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी करने के आर्डर आ गए है। बतां दे कि जो स्टूडेंट शुक्रवार शाम 4 बजे तक अपने दस्तावेज कॉलेज में जमा नहीं करवा सका उसका नाम पहली मेरिट लिस्ट जारी नहीं हो सकेगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को कॉलेज में दस्तावेज जमा करवाने के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार करना पड़ेगा। पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद कॉलेज में सीटें शेष रहने पर ही स्टूडेंट्स के दस्तावेज लिए जाएंगे।


सेकेंड और थर्ड ईयर के दाखिले शुरू
चारों कॉलेजों में पहले से ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स के दाखिले शुक्रवार से शुरू कर दिए जाएंगे। सेक्टर एक स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज की आनलाइन दाखिला इंचार्ज रजनी भल्ला ने बताया कि सेकेंड और थर्ड ईयर स्टूडेंट्स के दाखिले भी 1 जुलाई से आरंभ कर दिए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed