फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   admission, college admission, merit list schedule, govt college admission, chandigarh, campus

सरकारी कॉलेजों में दाखिले को मेरिट लिस्ट का शेड्यूल जारी, देखिए

Sat, 02 Jul 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Jul 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
admission, college admission, merit list schedule, govt college admission, chandigarh, campus
डीयू दाखिला
चंडीगढ़ के पांच सरकार कॉलेजों में आवेदन का दौर खत्म होते ही मेरिट लिस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दाखिले के लिए रविवार को पहली संभावित मेरिट लिस्ट जारी होगी। सरकारी कॉलेजों में इस साल दाखिले के लिए 31911 स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन आवेदन किया है। यूटी प्रशासन ने इस साल सभी गवर्नमेंट कॉलेजों में बीए को छोड़ अन्य कोर्स के लिए सेंट्रलाइज्डएड एडमिशन किया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार दोपहर 12 बजे सभी कॉलेजों की वेबसाइट पर संभावित मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। बीए प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए संबंधित कॉलेज में सात जुलाई को ही काउंसिलिंग होगी। बीए के लिए इस साल सबसे अधिक 3620 ऑनलाइन आवेदन पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-11 में आए हैं। कॉलेज में बीए की करीब 750 सीटों पर दाखिला होगा। 2016 सत्र से जीसी-11 में बीए सहित अन्य सभी कोर्स को भी को-एड कर दिया गया है।  
विज्ञापन


बीएससी नॉन मेडिकल की 460 सीटों पर 2706 आवेदन
सरकारी कॉलेजों में बीएससी कोर्स में दाखिले को लेकर खूब मारामारी होगी। बीएससी नॉन मेडिकल की 460 सीटों के लिए 2706 आवेदन जमा हुए हैं। बीएससी मेडिकल की 360 सीटों के लिए 1760 आवेदन आए हैं। बीबीए की 120 सीटों के लिए 979 और बीसीए की 280 सीटों के लिए 1084 आवेदन फॉर्म जमा हुए हैं। बीएससी मेडिकल की मेरिट लिस्ट जीसीजी-42 और बीएससी नॉन मेडिकल की मेरिट लिस्ट जीसीजी-11 की वेबसाइट पर जारी होगी। उधर, बीसीए की मेरिट लिस्ट जीसी-46, बीबीए और एमकॉम की मेरिट लिस्ट गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज सेक्टर-50 जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गवर्नमेंट कॉलेजों का एडमिशन शेड्यूल
- 3 जुलाई को 12 बजे ऑनलाइन संभावित मेरिट लिस्ट जारी होगी।  
- 4 जुलाई को शाम पांच बजे तक संभावित मेरिट लिस्ट को लेकर ऑब्जेक्शन दर्ज किया जा सकता है।
- 5 जुलाई दोपहर दो बजे के बाद वेबसाइट पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।
- पहली काउंसिलिंग सात जुलाई को सभी कॉलेजों में सुबह नौ बजे से होगी

सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को कॉलेज संभावित मेरिट लिस्ट जारी कर देंगे। सभी संकायों में दाखिला मेरिट के आधार पर होगा। इस साल गवर्नमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए काफी अच्छा रिस्पांस मिला है।
- जितेंद्र यादव, डायरेक्टर हायर एजुकेशन यूटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed