{"_id":"579257f94f1c1b247cc4b456","slug":"admission-bcom-counseling-schedule-punjab-university-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम की दूसरी काउंसिलिंग के लिए पहुंचें पीयू, ये रहा पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीकॉम की दूसरी काउंसिलिंग के लिए पहुंचें पीयू, ये रहा पूरा शेड्यूल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के 11 कॉलेज और पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित ईवनिंग डिपार्टमेंट में बीकॉम की खाली सीटों पर दाखिले लिए शनिवार से दूसरी काउंसिलिंग होगी। 23 से 25 जुलाई तक दूसरी काउंसिलिंग का दौर जारी रहेगा। बीकॉम की 2380 सीटों के लिए पहली काउंसिलिंग 1 से 4 जुलाई तक हुई थी। जिसके बाद कई सीटें खाली हो गईं थी।
बीकॉम काउंसिलिंग के चीफ कोऑर्डिनेटर और यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) प्रोफेसर संजय कौशिक ने बताया कि विभिन्न कॉलेजों में जनरल और रिजर्व कोटे की करीब 250 सीटें रिक्त हुई हैं। अनुमान के तहत यूटी कोटे में जनरल कैटेगरी की 87 और आउटसाइज यूटी कोटे में जनरल कैटेगरी की करीब 70 सीटें खाली हैं। शनिवार को पहले दिन बीकॉम की दूसरी काउंसिलिंग में यूटी कोटे में (85 फीसदी) जनरल सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। यूटी पूल में 1 से 2600 रैंक तक के स्टूडेंट्स काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।
प्रोफेसर संजय कौशिक के अनुसार बीकॉम काउंसिलिंग का शेड्यूल वेबसाइट http://bcomadmissions.puchd.ac.in/ पर जारी कर दिया गया है। शनिवार सुबह 9 बजे से काउंसिलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
फीस और प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं स्टूडेंट
प्रो. संजय कौशिक के अनुसार दूसरी काउंसिलिंग में खाली हुई सीटों को तो भरा ही जाएगा। साथ ही पहली काउंसिलिंग में दाखिला ले चुके स्टूडेंट कॉलेज बदल सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्राइवेट कॉलेजों में दाखिले के लिए 21 हजार और गवर्नमेंट कॉलेज के लिए 15 हजार फीस की राशि साथ लानी होगी। फीस जमा होने पर स्टूडेंट्स का दाखिला कन्फर्म होगा। प्रो. कौशिक के अनुसार स्टूडेंट दिए गए शेड्यूल से सिर्फ 15 मिनट पहले लॉ ऑडिटोरियम पहुंचे।
23 जुलाई को काउंसिलिंग का शेड्यूल
शनिवार को सिर्फ यूटी पूल की 85 फीसदी जनरल कोटे की सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी।
रिपोर्टिंग टाइम सुबह रैंक
9.00 1-500
10.30 501-750
12.00 751-1000
2.00 1001-1300
3.00 1301-1600
4.00 1601-2000
5.00 2001-2600