फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   admission, bcom admission, punjab university, girls admission, campus news, chandigarh

गुड न्यूज: बीकॉम की सीटें बढ़ीं, अब 2380 सीटों पर होगा दाखिला

Sat, 04 Jun 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 04 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
admission, bcom admission, punjab university, girls admission, campus news, chandigarh
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) स्थित ईवनिंग डिपार्टमेंट और शहर के 11 कॉलेजों में बीकॉम प्रथम वर्ष में 2310 की जगह अब 2380 सीटों पर दाखिला होगा। पीयू प्रशासन ने वेबसाइट पर सीटों की गलत जानकारी को शनिवार ठीक कर लिया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 3 जून के अंक में पीयू प्रशासन द्वारा बीकॉम की गलत सीटों के बारे में खबर भी प्रकाशित की थी। मामले की जानकारी के बाद काउंसिलिंग कमेटी के हेड प्रो.संजय कौशिक ने कॉलेजों से उनकी सीटों के बारे में लिखित में जानकारी मांगी थी। जिसके बाद वेबसाइट पर गलती को सुधार लिया गया है।
विज्ञापन


बीकॉम की सीटों में 70 सीटों का इजाफा हो गया है। पीयू प्रशासन ने बीकॉम ऑनलाइन दाखिले के लिए बनाई वेबसाइट पर डीएवी कॉलेज की सीटों को 280 से 350 कर दिया है। इस फैसले से अब युवाओं को 70 अधिक सीटों पर दाखिला मिल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 910 सीटें पहले ही लड़कियों के लिए  रिजर्व 

admission, bcom admission, punjab university, girls admission, campus news, chandigarh
डीयू दाखिला
 पीयू द्वारा घोषित विभिन्न कालेजों की 2380 सीटों में से 910 सीटें पहले ही लड़कियों के लिए रिजर्व हो चुकी हैं। 
पीयू और 11 अन्य कॉलेजों में से 5 गर्ल्स कॉलेज हैं। सभी 910 सीटें सीधे ही लड़कियों के खाते में जाएंगी। जबकि पीयू ईवनिंग डिपार्टमेंट और 6 अन्य कॉलेजों की 1470 सीटों पर भी लड़कियों को बराबर का मौका मिलेगा। 12वीं सीबीएसई कार्मस रिजल्ट में लड़कियां ही टॉपर हैं। ऐसे में कोएड कॉलेजों में भी लड़कियों के चांस अधिक होंगे। गौरतलब है कि शहर में स्थित जीसीजी-11,जीसीजी-42,एमसीएम-36,देव समाज कॉलेज फॉर वुमन-45 और गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन-26 में सिर्फ लड़कियों को दाखिला दिया जाएगा।  

देर रात बेवसाइट पर बढ़ी सीटें  
2 जून  पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने बीकॉम दाखिले के लिए ऑनलाइन वेबसाइट जारी की थी। वेबसाइट पर डीएवी कालेज-10 की सीटें 350 की जगह 280 दिखाई गई थी। उधर गवर्नमेंट कॉलेज-11 की 140 सीटें सिर्फ लड़कों के लिए बताई गई थी। जबकि यूटी प्रशासन ने कॉलेज को 2016-17 सत्र से कोएड कर दिया है। शनिवार देर शाम पीयू प्रशासन ने गलती को ठीक कर दिया। डीएवी कॉलेज की सीटों को 350 और जीसी-11 को कोएड कैटेगरी में डाल दिया गया। 


 कोट्स 
 शनिवार तक बीकॉम के लिए 4102 स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन करवाई है। डीएवी की सीटों को 350 और जीसी-11 को कोएड कैटेगरी में चेंज कर दिया गया है। 
प्रोफेसर संजय कौशिक ,चीफ कोआर्डिनेटर बीकॉम एडमिशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed