फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   admission, ba admission, private college chandigarh, government college chandigarh, chandigarh

बीए में दाखिला लेना चाहते हो तो ध्यान दें, मुकाबला तगड़ा है

Wed, 06 Jul 2016 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 06 Jul 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
admission, ba admission, private college chandigarh, government college chandigarh, chandigarh
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए जबरदस्त मारामारी - फोटो : अमर उजाला
शहर के प्राइवेट और सरकारी कॉलेजों ने मंगलवार को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 2016 सत्र में बीकॉम, बीबीए, बीसीए, एमकॉम के साथ ही बीए प्रथम वर्ष में दाखिले का ट्रेंड बदला है। बीए में दाखिले के लिए 90 फीसदी से अधिक अंक वाले स्टूडेंट की लंबी लिस्ट है। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के लिए आए आवेदन में 200 से अधिक स्टूडेंट के 90 फीसदी से अधिक अंक हैं। सेक्टर-10 स्थित एसडी कॉलेज के डीन एडमिशन प्रो.बीके बिरानी के अनुसार बीए के आवेदनों में 80 से 100 स्टूडेंट के 12वीं में 90 फीसदी से अधिक अंक हैं। 
विज्ञापन


उधर, शहर के सरकारी कॉलेजों में भी बीए का क्रेज बढ़ा है। सभी पांच गवर्नमेंट कॉलेजों में बीए प्रथम वर्ष के लिए 2200 सीटों के लिए 10 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं। बीए में 300 से अधिक स्टूडेंट के 90 फीसदी अंक हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


7 जुलाई को ही होगा कॉलेजों में दाखिला 
पंजाब यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड शहर के सभी गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेजों में पहले से तय सात जुलाई को दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। पीयू प्रवक्ता विनीत पुनिया के अनुसार दाखिला शेड्यूल में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। सुबह 9 बजे से काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी। 

एमसीएम की मेरिट लिस्ट दोपहर 3 बजे

admission, ba admission, private college chandigarh, government college chandigarh, chandigarh
दाखिला - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-36 स्थित लड़कियों के एमसीएम कॉलेज की पहली मेरिट लिस्ट 6 जुलाई को जारी होगी। कॉलेज से मिली जानकारी अनुसार दोपहर 3 बजे कॉलेज वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। एमसीएम में भी इस साल दाखिले के लिए कड़ा कंपीटीशन होगा। बीबीए की 40 सीटों के लिए 475, बीएससी माइक्रोफूड टोक्नोलॉजी की 60 सीटों के लिए 360, एमकॉम की 40 सीटों के लिए 324, बीएससी नॉन मेडिकल की 120 सीटों के लिए 600 और मेडिकल की 80 सीटों के लिए 500 से अधिक आवेदन फार्म जमा हुए हैं।  

दाखिले संबंधी जरूरी जानकारी
-सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन ने मंगलवार को मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 
-देव समाज कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-45 में वीरवार सुबह मेरिट लिस्ट जारी होगी। 
-सभी कॉलेजों ने इस साल वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट जारी की है। 
-बीए में दाखिले के लिए काउंसिलिंग के दिन ही ऑनलाइन आवेदन फार्म की कापी और अन्य मूल प्रमाण पत्र साथ ले जाने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed